बिग बॉस फेम एजाज खान ने एक मॉडल को भद्दे और अश्लील मैसेज भेजने के चक्कर में फंस गए हैं। मॉडल ने एजाज के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। 25 साल की मॉडल ऐश्वर्या चौबे का आरोप है कि एजाज खान कई दिनों से व्हाट्सएप के जरिए उसे अश्लील फोटो और गंदे मैसेज भेज रहे थे।
एक बार तो एजाज ने न्यूड फोटो उनके अकाउंट पर भेज दी। ऐश्वर्या ने कहा कि उसने घबराकर वो फोटो डिलीट कर दी। इसके बाद एजाज रोज ही उसके व्हाट्सएप पर गंदे और अश्लील मैसेज भेजकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।