फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को मिला नोटिस, क्या अटकेगा 'केबीसी'

Thu, 08 Aug 2013 11:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केबीसी सीजन 7 का श्रीगणेश अभी हुआ नहीं कि इस शो को लेकर अहमदाबाद कोर्ट का नोटिस जरूर शो के निर्माता और होस्ट के नाम जारी हो गया। अहमदाबाद के लोकल मजिस्ट्रेट ने क्विज शो को यह नोटिस वकीलों का अपमान करने के चलते जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल शो के प्रोमोज जारी हो चुके हैं। इन्ही प्रामोज में से एक वकीलों पर केंद्रित है। आरोपों में कहा गया है कि इसमें एक वकील को मजाकिया लहजे में पेश किया गया है।

यही प्रोमो वकीलों को रास नहीं आया है। देवेन्द्र सिंह राकड़ नामक वकील ने इस प्रोमो पर एतराज जताते हुए एक कम्प्लेन कोर्ट में डाल दी जिसमें कहा गया कि लॉ के पेशे को शो के माध्यम से अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबध में कोर्ट ने शो के प्रोड्यूसर, होस्ट सहित प्रोमोज में शामिल कलाकारों को नोटिस जारी किया है। राकेश ने प्रोड्यूसर सिद्वार्थ बासु, होस्ट अमिताभ बच्चन और प्रोमोज के कलाकारों के विरुद्व सख्त कार्यवाही करने की मांग कोर्ट से की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें