कविता कौशिक चंद्रमुखी चौटाला के रूप में
FIR वाली कविता कौशिक ने शिल्पा शिंदे की तरफ से उठाये गए सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कविता ने कोहली परिवार का सर्मथन करते हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट का कड़ा विरोध किया है।
'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर हुई शिल्पा शिंदे ने शो की प्रोड्यूसर बेनिफर के पति पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि उसके बाद शिल्पा ने वो शो छोड़ दिया था। इतना ही नहीं शिल्पा ने बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की एक शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
आपको बता दें कि ऐसे ही कुछ आरोप संजय कोहली के खिलाफ तो नहीं लेकिन प्रोड्यूसर बेनिफर के बारे में उन्हीं के शो में काम करने वाली समीक्षा ने भी लगाये थे। उनका कहना था कि बेनिफर समय पर उन्हें पैसे नहीं देती हैं।
ये भी पढ़ें- जब ट्रेनर को छोड़ विलेन के पीछे पड़े खूंखार भेड़िए, ऐन वक्त पर...
FIR वाली कविता कौशिक ने सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान
अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे
लोग अभी इस मामले को भुला भी नहीं पाये थे कि FIR से लाइम लाइट में आई कविता कौशिक ने एक बार फिर कोहली परिवार को सुर्खियों में ला दिया हैं। कविता ने कोहली परिवार का सर्मथन करते हुए कहा कि अगर कोई लड़की समय रहते सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसी बात का विरोध नहीं करती है तो वो समाज में सभी महिलाओं को गलत संदेश देती हैं।
कविता का मानना है कि 'जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड'। उन्होंने कहा कि शिल्पा के साथ अगर कुछ गलत हुआ था तो उन्हें उसके खिलाफ उसी समय अपनी आवाज उठानी चाहिए थी । जिसमें हम सब भी एक महिला होने के नाते उनका साथ देतें । लेकिन शो छोड़ने के साल भर बाद सिर्फ लाइम लाइट में आने के लिए किसी का इस्तेमाल करना सही नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी
कविता कौशिक उतरी 'भाभी जी घर पर हैं' की प्रोड्यूसर बेनिफर के सर्मथन में
अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे
कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भी कोहली परिवार के साथ नौ साल काम किया है। हालांकि गंदे कास्ट्यूम और टॉयलेट को लेकर उनकी कई बार कोहली परिवार से बहस भी हुई । लेकिन हमने आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया था।
बहरहाल कविता ने ये भी साफ कर दिया कि कोहली परिवार से उनका कोई नजदीकी रिश्ता नहीं हैं लेकिन बिना वजह के बयान देकर किसी पर आरोप लगाना कहां तक सही है।
ये भी पढ़ें- जब कुंवारी माधुरी दीक्षित से डायरेक्टर ने साइन करवाया 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज'