पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली पर दिन-दहाड़े हमला हुआ था । कुछ बाइकर्स ने आकर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए थे। उस समय रूपाली कार से अपने बेटे को छोड़ने स्कूल जा रही थीं । अब रूपाली के बाद एक और एक्ट्रेस पर हमला होने की खबर है ।
एक्ट्रेस और होस्ट सुशील जांगिड़ा ने आरोप लगाया है कि बीते शनिवार को एक बाइक सवार ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और गाली-गलौज करने लगे । कार चलाते वक्त बाइक सवार पर सड़क का पानी पड़ गया था । इसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी की ।
सुशील ने बाइकर्स के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करा दी है । शिकायत के अनुसार, 'शनिवार को 3 बजे अंधेरी वेस्ट के पास ड्राइविंग कर रही थीं। तभी अज्ञात शख्स उनकी कार के पास आ गया । बाइकर्स ने उनकी कार को तेज से टक्कर मारी और गाली देने लगे ।'
जब एक्ट्रेस ने शीशा नीचे किया तो वो अपनी जींस पर पड़ी पानी की छीटें दिखाने लगे । फिर कार का शीशा तोड़ दिया । एक्ट्रेस का कहना है कि वो 25 साल से गाड़ी चला रही हैं लेकिन ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ ।