फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार कलाकार जूही असलम की छोटे परदे पर शानदार वापसी, इस धारावाहिक में मिला दमदार किरदार

Thu, 08 Oct 2020 12:37 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • करीब दो साल के अंतराल के बाद जूही की छोटे परदे पर वापसी होने जा रही है।
  • जूही असलम ने छोटे परदे पर अपना एक शानदार फैन बेस तैयार किया है।
  • शो के दूसरे कलाकारों को भी चेतावनी दी गई कि इस छोटा पैकेट बड़ा धमाका से सावधान रहें।
विज्ञापन
गुड़िया हमारी सभी पे भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन स्टार, जूही असलम ने अपने शानदार अभिनय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हमेशा ही अपने दर्शकों और प्रशंसकों का दिल जीता है और उनकी तारीफ पाई है। करीब दो साल के अंतराल के बाद जूही की छोटे परदे पर वापसी होने जा रही है।

विज्ञापन


जूही असलम ने छोटे परदे पर अपना एक शानदार फैन बेस तैयार किया है। लेकिन पहले शादी और फिर मां बनने के लिए उन्होंने काम से छुट्टी ली और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अहमियत दी। अब वह फिर से छोटे परदे पर लौट रही हैं। जूही की वापसी चर्चित धारावाहिक ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में वंदना के रूप में हो रही है।

जानकारी के मुताबिक वंदना का ये किरदार कहानी में एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आने वाला है। शो से जुड़ेलोग बताते हैं कि कभी भी एक जगह नहीं टिकना, हमेशा परेशान रहना और दूसरों के लिए भी मुश्किलें पैदा करना वंदना के इस किरदार की खासियत है। साथ ही वह शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस से भी जूझ रही है। छोटी हाईट और अपने मस्तमौला व्यवहार के साथ, वह अपनी मासूम सी हरकतों से लोगों को बेवकूफ बनाने में माहिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूही असलम - फोटो : instagram
शो के दूसरे कलाकारों को भी चेतावनी दी गई कि इस छोटा पैकेट बड़ा धमाका से सावधान रहें क्योंकि यह कभी भी फट सकता है और आपको परेशानी में डाल सकता है। वंदना अधिकतर चीजों को भूल जाती है और फिर अचानक अप्रत्याशित रूप से वे बातें उसे याद आ जाती हैं। इससे भ्रम और मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वह सरला (समता सागर) की रिश्तेदार होगी जो अपनी मां के साथ गुप्ता परिवार के साथ रहने आई है।

अपनी वापसी पर खुशी व्यक्त करते हुए जूही असलम कहती हैं, 'टेलीविजन पर लंबे समय के बाद लौटने और 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में वंदना की भूमिका निभाने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। वंदना सरला की रिश्तेदार है और गुप्ता परिवार के साथ रहने के लिए आई है। इसका कारण यह है कि वंदना को उसके अपने शहर में कुछ लोग परेशान कर रहे थे। यह एक मजेदार किरदार है और उसका अपना एक अनोखा अंदाज है। मैं काफी रोमांचित हूं, और मुझे यकीन है कि वंदना की हरकतों को देखकर दर्शकों को भी बहुत मजा आएगा और वे हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे।' 
 
पढ़ें: जेल में योगा करती थीं रिया चक्रवर्ती, वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया इन हालातों में गुजरे अभिनेत्री के 28 दिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें