गुरमीत चौधरी की इस पोस्ट से साफ तौर पर समझ आ रहा है कि उनकी दूसरी बेटी प्रिमैच्योर हुई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को बताया था कि वह अस्पताल जाने के लिए अपना बैग पैक कर चुकी हैं। हालांकि, इस पोस्ट से उनके फैंस इस बात को समझ नहीं पाए थे कि उनका दूसरा बच्चा प्रिमैच्योर होने वाला है।
बता दें कि जब से गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की है तभी से उनकी पोस्ट पर शुभकामनाओं की बाढ़ आने लगी है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा, कॉमेडियन भारती समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई देते हुए पोस्ट पर कमेंट किया है।
गौरतलब है कि देबिना पहले बच्चे के जन्म के चार महीने बाद ही दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने अगस्त महीने में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी। वहीं अब प्रेग्नेंट होने के सात महीने बाद ही दंपत्ति ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान गुरमीत ने कहा, 'हम खुशकिस्मत हैं कि हमें एक फिर माता-पिता बनने का स्वभाग्य प्राप्त हुआ।"