फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: सात महीने बाद दूसरी बार मां बनी देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी के घर हुआ नन्ही राजकुमारी का जन्म

Fri, 11 Nov 2022 01:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और अभिनेता गुरमीत के घर खुशखबरी आई है। दरसअल, अभिनेत्री सात महीने के बाद दूसरी बार मां बन गई हैं। शुक्रवार को देबिना ने नन्ही परी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी गुरमीत ने अपने फैंस के साथ साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। अभिनेता ने लिखा, "हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। हम एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। ऐसे समय में हम आपसे थोड़ी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। अपना आशीर्वाद बनाए रखें और अपना प्यार बरसाते रहें।"

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 'ऊंचाई' ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखाई गई दोस्ती की बेहतरीन कहानी, देख याद आएंगे पुराने दिन

गुरमीत चौधरी की इस पोस्ट से साफ तौर पर समझ आ रहा है कि उनकी दूसरी बेटी प्रिमैच्योर हुई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को बताया था कि वह अस्पताल जाने के लिए अपना बैग पैक कर चुकी हैं। हालांकि, इस पोस्ट से उनके फैंस इस बात को समझ नहीं पाए थे कि उनका दूसरा बच्चा प्रिमैच्योर होने वाला है। 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी, एक्शन मोड में धांसू लगे अभिनेता

बता दें कि जब से गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की है तभी से उनकी पोस्ट पर शुभकामनाओं की बाढ़ आने लगी है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा, कॉमेडियन भारती समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई देते हुए पोस्ट पर कमेंट किया है। 

यह भी पढ़ें:  बेटे अभिषेक संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'ऊंचाई' की सफलता के लिए टेका माथा
 

गौरतलब है कि देबिना पहले बच्चे के जन्म के चार महीने बाद ही दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने अगस्त महीने में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी। वहीं अब प्रेग्नेंट होने के सात महीने बाद ही दंपत्ति ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान गुरमीत ने कहा, 'हम खुशकिस्मत हैं कि हमें एक फिर माता-पिता बनने का स्वभाग्य प्राप्त हुआ।"
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शोएब-सानिया के रिश्ते में यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनी 'वो'? बोल्ड फोटोशूट के वक्त आए थे करीब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें