भारतीय टेलीविजन पर जल्द ही अमेरिका के फेमस शो 'वैंपायर डायरीज' का देसी वर्जन टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे बॉलीवुड डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर मिलाप जावेरी डायरेक्ट करेंगे। इसके इंडियन वर्जन में शिव पंडित लीड रोल में नजर आएंगे। शिव इससे पहले 'एफआईआर' में नजर आ चुके हैं।
डीएनए की एक खबर के मुताबिक ये इंटरनेशनल टीवी सीरीज की तरह ही होने वाला है। इसमें एक लड़की की कहानी दिखाई जाएगी जो 100 साल की उम्र के एक वैंपायर के साथ प्यार में पड़ जाती है।
डायरेक्टर के तौर पर मिलाप इस सीरीज से टीवी पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। वो 'हे बेबी', 'मस्ती' और 'ग्रैंड मस्ती' के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इन फिल्मों का स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'मस्तीजादे' डायरेक्ट की है। वहीं अगर टीवी की बात करें तो मिलाप अनिल कपूर स्टारर '24' टीवी सीरीज के लिए लिखते थे।
बता दें कि इससे पहले 'प्यार की ये एक कहानी' और 'एमटीवी फना' में वैंपाइर्स की कहानी दिखाई जा चुकी है।