एक्टर के अकाउंट से कटे पैसे
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले चौहान को फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें सूखे मेवे डिस्काउंट रेट पर मिल रहे थे। उन्होंने ऑर्डर देने के लिए लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आया। जैसे ही उन्होंने ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए ओटीपी डाला, चौहान को एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था कि उनके बैंक अकाउंट से 98,000 रुपये काट लिए गए हैं। इस मामले के बाद एक्टर तुरंत ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दिखाई तेजी
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसका बैंक स्टेटमेंट चेक किया और उस अकाउंट का पता लगाया जहां पैसा भेजा गया था। उन्होंने तुरंत संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया और ट्रांजैक्शन को फ्रीज करवा दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
अधिकारी ने बताया कि बाद में पैसा एक्टर के अकाउंट में वापस भेज दिया गया। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।