ब्रीथ- नेटफ्लिक्स
बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन की वेब सीरीज 'ब्रीद' भी काफी चर्चा में रही। 'ब्रीद' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा थी जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आम आदमी असाधारण परिस्थितियों में फंस जाता है। माधवन ने इसमें डैनी मैस्करेनहस नाम का किरदार निभाया था। इस वेब सीरीज में आर माधवन के अलावा अमित साध, सपना पब्बी और अथर्व विश्वकर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। यह आर माधवन की पहली वेब सीरीज थी। 'ब्रीद' को मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया था।
वाइल्ड वाइल्ड कंट्री- नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स पर आध्यात्मिक गुरु ओशो यानी कि रजनीश की डॉक्यूमेंट्री 'वाइल्ड वाइल्ड कंट्री' भी रिलीज हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में ओशो और उनके अनुयायियों के बीच के रिश्ते को दिखाया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री को लोगों ने काफी सराहा था।
लस्ट स्टोरीज- नेटफ्लिक्स
'लस्ट स्टोरीज' फिल्म भी लोगों को खूब रास आई। यह सुपरहिट रही है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने अध्यापक की भूमिका निभाई थी। यह सीरीज कियारा के बोल्ड सीन की वजह से काफी सुर्खियों में रही थी। बोल्ड सीन के बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का गाया गाना कभी खुशी कभी गम बजा। इस पर लता मंगेशकर ने नाखुशी जताई थीं। 'लस्ट स्टोरीज' में वासना पर आधारित 4 कहानियां हैं। इन चारों कहानियों को 4 अलग-अलग निर्देशकों ने डायरेक्ट किया। कियारा वाली कहानी करण जौहर ने डायरेक्ट की थी।
इनसाइड एज- अमेजन
एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई भारत की पहली ओरिजनल वेब सीरीज 'इनसाइड एज' को लोगों ने पसंद किया था। यह सीरीज 20-20 क्रिकेट की दुनिया के आसपास घूमती है। ऋचा इसमें एक टीम की मालकिन जरीना मलिक की भूमिका में हैं। जो बेहद मजबूत होने के साथ-साथ अत्यंत महत्वाकांक्षी महिला हैं। 'इनसाइड एज सीजन-1' में विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, अंगद बेदी, तनुज वीरवानी, संजय सूरी सहित कई हस्तियां सशक्त भूमिका में थे।
चाचा विधायक हैं हमारे-अमेजन
'चाचा विधायक हैं हमारे' वेब सीरीज को विकास चंद्रा ने डायरेक्ट किया था। यह कॉमेडी वेब सीरीज थी। इसमें जाकिर खान ने रौनी नाम का किरदार निभाया था। इस सीरीज की कहानी खुद जाकिर ने लिखी थी। 'चाचा विधायक हैं हमारे' की कहानी इंदौर की है। इससे पहले भी जाकिर ने अमेजन प्राइम पर 'हक से सिंगल' में नजर आ चुके हैं।