पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी टीवी अभिनेता ने ‘चित्तौड़गढ़ की राजकुमारी पद्मिनी’, ‘छत्रपति राजा शिवाजी’, ‘सावधान इंडिया’ सहित अन्य सीरियल और दो हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच को देहरादून पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी ने एक बुजुर्ग महिला से ठगी की और उसके पांच लाख रुपये के गहने लूट लिए। इससे संबंधित देहरादून में पटेल नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आगे जानकारी दी कि देहरादून पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मुंबई के ओशिवारा में है। इस सूचना के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच सोमवार शाम को उसके आवास पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून पुलिस को सौंप दिया गया है।
जब कंगना रणौत ने ‘मणिकर्णिका’ के पहले शूट को बताया भोजपुरी फिल्म, निर्देशक ने टॉक शो पर किया खुलासा