हफ्तेभर पहले भी दर्ज हुए केस
एफआईआर के अनुसार, राणा दुग्गुबाती, मंचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, विजय देवरकोंडा और प्रणिता और अन्य 18 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सट्टेबाजी एप्स को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पहले करीब हफ्तेभर पहले ही, पंजागुट्टा पुलिस ने कथित तौर पर सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप में इमरान खान, हर्ष साई, टेस्टी तेजा, किरण गौड़, विष्णु प्रिया, श्यामला, रितु चौधरी, बंडारू शेषयानी सुप्रिता, अजय, सनी और सुधीर सहित 11 फिल्मी हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किए थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Hania Aamir: हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक, इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों पर लगे संगीन इल्जाम; हुईं ट्रोल
'समाज को नुकसान पहुंचाता है यह व्यवहार'
पुलिस के मुताबिक, ये अवैध सट्टेबाजी एप प्लेटफॉर्म कानूनों और नियमों का सीधा उल्लंघन कर रहे हैं। विशेष रूप से 1867 के सार्वजनिक जुआ अधिनियम का उल्लंघम हो रहा है। इसके चलते लोगों में कम समय में जोखिम भरे तरीके से पैसा कमाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला है और इस तरह का व्यवहार समाज को नुकसान पहुंचाता है। इससे वित्तीय संकट पैदा होता है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वे एफआईआर में नामजद लोगों को नोटिस भेजने की योजना बना रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।