फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash: 'झूठ, लालच और फरेब..', धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट

Thu, 20 Mar 2025 11:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yuzvendra Chahal-Dhanashree: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में दूरियां बढ़ने की खबर है। दोनों के तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच चहल की कथित गर्लफ्रेंड महवश का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आरजे महवश-चहल-धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में खटास आ गई है। दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया है। इस बीच युजवेंद्र की कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश का क्रिप्टिक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
महवश ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने क्रिप्टिक सा कैप्शन लिखा है। महवश ने लिखा है, 'झूठ, लालच और फरेब से परे हैं...खुद का शुक्र आइने आज भी खड़े हैं'।
 

चहल और धनश्री - फोटो : Instagram
चहल-धनश्री के तलाक की प्रक्रिया जारी
काफी वक्त से चहल और महवश की नजदीकियों की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दूसरी तरफ चहल अपनी पत्नी धनश्री से अलग हो रहे हैं, दोनों के तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि चहल एलिमनी के रूप में धनश्री को 4.5 करोड़ रुपये देंगे। इसी बीच महवश ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर ध्यान खींचा है।

आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या महवश ने धनश्री को कसा तंज? 
महवश ने अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। वे व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिस पर लाल रंग के दिल के डिजाइन बने हुए हैं। महवश की इस पोस्ट को चहल ने लाइक किया है। कहा जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए महवश ने कथित तौर पर धनश्री को तंज कसा है। 
विज्ञापन

आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
अफेयर की खबरों पर साध रखी है चुप्पी
महवश और चहल को कई बार साथ देखा गया है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे। हालांकि, अफेयर की खबरों पर दोनों ने चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें