फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब टॉलीवुड, कॉलीवुड और बॉलीवुड नहीं; सिर्फ 'भारतीय सिनेमा' होना चाहिए'; चिरंजीवी और कमल हासन ने की गुजारिश

Fri, 20 Mar 2026 04:13 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Telangana Gaddar Film Awards: बीती रात तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का शानदार आयोजन हुआ। यहां कमल हासन और मेगा स्टार चिरंजीवी भी पहुंचे। यहां उन्होंने एक खास गुजारिश की। 
विज्ञापन
कमल हासन-चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उगादी के अवसर पर बीते दिन तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 आयोजित हुए। यहां भारतीय सिनेमा के कई सितारे पहुंचे। कुछ को सम्मानित भी किया गया। अवॉर्ड नाइट में दिग्गज अभिनेता कमल हासन और मेगा स्टार चिरंजीवी को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी दौरान दोनों सितारों ने इस बात पर जोर दिया कि देश में क्षेत्रीय सिनेमा की बाउंड्रीज नहीं होनी चाहिए। सिर्फ एक ही सिनेमा यानी 'भारतीय सिनेमा' होना चाहिए।

विज्ञापन

कमल हासन और चिरंजीवी ने रखी अपनी बात
तेलंगाना गद्दर फिल्म अवार्ड्स 2025 में कमल हासन ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भारत की क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्रीज के बीच की सीमाओं को खत्म करने की अपील की। वहीं, चिरंजीवी ने हैदराबाद को देश का सिनेमा का हब बनाने का अपना विजन पेश किया। बता दें कि बीती रात दोनों दिग्गज सितारों को सम्मानित किया गया। कमल हासन को इस अवॉर्ड फंक्शन में पैडी जयराज फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, मेगास्टार चिरंजीवी को एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद दोनों सितारों ने मंच से कुछ ऐसा कहा, जिसकी इंडस्ट्री को काफी समय से जरूरत थी।
विज्ञापन

चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी के बारे में कमल हासन ने क्या कहा?
कमल हासन और चिरंजीवी, दोनों सितारों का अभिनय करियर काफी लंबा है। दोनों ने 70 के दशक में काम शुरू किया था और उनके पीछे 50 साल का शानदार करियर है। उन्होंने एक ही दशक में शुरुआत की। कमल हासन को इस अवॉर्ड फंक्शन सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में सबसे पहले चिरंजीवी के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिससे पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा, 'चिरंजीवी और मैं भाई हैं। वे राजनीति में मुझसे सीनियर हैं, लेकिन एक्टिंग में जूनियर हैं'। उनकी इस बात पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों ने 70 के दशक में एक्टिंग शुरू की थी और अब हम दोनों ही 70 साल के हो चुके हैं। 

कमल हासन बोले- 'सिर्फ भारतीय सिनेमा हो'
अवॉर्ड फंक्शन में कमल हासन ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ओर रुख किया और उनसे एक गुजारिश की। कमल हासन ने कहा, 'क्योंकि इस एकता के असली हीरो आप हैं, इसलिए मैं आपसे गुजारिश करता हूं अब और टॉलीवुड, कॉलीवुड, बॉलीवुड, मॉलीवुड या सैंडलवुड नहीं। अब सिर्फ एक ही नाम होना चाहिए। सिनेमा। भारतीय सिनेमा'। वहीं, चिरंजीवी ने अपने संबोंधन में लगभग वहीं से बात आगे बढ़ाई, जहां कमल ने छोड़ी। वे इस बात को और आगे ले गए। उन्होंने कहा, 'हैदराबाद को हर तरह के सिनेमा का केंद्र बनना चाहिए, ताकि वे सब मिलकर 'भारतीय सिनेमा' कहलाएँ। पूरी दुनिया से लोग यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए आएं'।

हैदराबाद को हब बनाना चाहते हैं चिरंजीवी
चिरंजीवी ने अपनी बात को उदाहरणों के साथ और मजबूत तरीके से रखा। उन्होंने कहा कि जिस तरह K-pop और K-dramas ने दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। जिस तरह Anime जापान के GDP में योगदान दिया है। वे चाहते हैं कि भारतीय सिनेमा भी दुनिया भर में वैसी ही जगह बनाए और हैदराबाद इसके केंद्र में हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें