मिराय
सिनेमाघरों के बाद तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'मिराय' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। एक्शन से भरपूर पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म 'मिराय' 10 अक्तूबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसे दर्शक तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकेंगे। इसके हिंदी वर्जन के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
'कुरुक्षेत्र'
मूल रूप से हिंदी में रिलीज हुई एनिमेटिड सीरीज 'कुरुक्षेत्र' अब तेलुगु में भी उपलब्ध है। यह एपिसोड की यह सीरीज 18 दिनों के युद्ध को 18 योद्धाओं की नजर से दिखाती है। यह 10 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। माइथोलॉजी पसंद करने वालों को यह सीरीज अच्छी लगेगी।
जयम्मू निश्चयमुरा
नागार्जुन, नानी और नागा चैतन्य जैसे सितारों की उपस्थिति के बाद अगले एपिसोड में कीर्ति सुरेश विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगी। वे शो में दिलचस्प बातें साझा करेंगी। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'जयम्मू निश्चयमुरा विद जगपति' एक भारतीय तेलुगु भाषा का टॉक शो है, जिसकी मेजबानी जगपति बाबू करते हैं। यह एपिसोड 10 अक्तूबर को जी5 पर स्ट्रीम होगा।
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत एक्शन से भरपूर फिल्म 'वॉर 2' मूल रूप से हिंदी में बनी थी। अब दर्शकों के लिए इसका तेलुगु में डब संस्करण में उपलब्ध है। 'वॉर 2' का तेलुगु वर्जन नेटफ्लिक्स पर 9 अक्तूबर से स्ट्रीम होगा। बता दें कि 'वॉर 2' साल 2019 में आई 'वॉर' का सीक्वल है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है।
त्रिबाणधारी बर्बरीक
यह तेलुगु भाषा की थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन मोहन श्रीवत्स ने किया है। इसमें सत्यराज, वशिष्ठ एन सिम्हा, सत्यम राजेश और उदय भानु जैसे सितारे हैं। इस हफ्ते यह भी ओटीटी पर आ रही है। यह 10 अक्तूबर से SunNXT पर स्ट्रीम होगी।