फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1'
- फोटो : x
सातवें दिन 300 करोड़ी बनी कांतारा-2
फिल्म 'कांतारा 2' ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 45.4 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन कलेक्शन 55 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 63 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को पांचवें दिन 31.5 करोड़ रुपये कमाए। कल मंगलवार को कारोबार 33.75 करोड़ रुपये रहा था। आज सातवें दिन भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 19.04 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ 'कांतारा 2' फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 310.04 करोड़ रुपये पार हो गया है।
हिंदी पट्टी में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार
फिल्म 300 करोड़ी कुनबे का हिस्सा बन गई है और यह रिकॉर्ड इसने महज सात दिनों में बनाया है। फिल्म साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी धुआंधार कमाई कर रही है। हिंदी भाषा में इसने 93 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और जल्द 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने को तैयार है।
वर्ल्डवाइड चांदी काट रही 'कांतारा 2'
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'कांतारा 2' चांदी काट रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है, वहीं वर्ल्डवाइड यह 400 करोड़ रुपये पार हो गई है। छह दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 410 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने 2022 की 'कांतारा' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'कांतारा' (2022) का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन 408 करोड़ रुपये रहा था।