फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर स्विफ्ट ने तोड़ा एडेल का दस साल पुराना रिकॉर्ड, ‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ एल्बम ने रचा इतिहास

Thu, 09 Oct 2025 10:21 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taylor Swift Breaks Adele's Record: हॉलीवुड स्टार टेलर स्विफ्ट ने अपनी नई एल्बम से एक बार फिर इतिहास रच दिया है। सिंगर ने एडेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट और एडेल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप म्यूजिक की दुनिया में एक बार फिर इतिहास लिखा गया है और इस बार नाम है टेलर स्विफ्ट। सिंगर का 12वां स्टूडियो एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ सफर पर निकल पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एल्बम ने सिर्फ एक हफ्ते में 3.5 मिलियन यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जिससे टेलर ने ब्रिटिश सिंगर एडेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन


एडेल का रिकॉर्ड टूटा
साल 2015 में एडेल का एल्बम ‘25’ अपने पहले हफ्ते में 3.482 मिलियन यूनिट्स बेचकर एक मील का पत्थर बन गया था। तब से अब तक कोई कलाकार उस आंकड़े के करीब भी नहीं पहुंच सका था। लेकिन 2025 में टेलर स्विफ्ट ने यह मिथक तोड़ते हुए सिर्फ पांच दिनों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि चार्टिंग वीक के दो दिन अभी भी बाकी हैं, यानी यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

प्री-ऑर्डर और नए वैरिएंट्स ने दी रफ्तार
इस एल्बम की सफलता के पीछे टेलर की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी भी अहम रही। रिलीज से पहले लाखों फैंस ने एल्बम का प्री-ऑर्डर किया, जो पहले ही दिन की बिक्री में शामिल हुआ। इसके अलावा, टेलर ने लगातार नए वैरिएंट्स जारी किए। कभी बोनस ट्रैक्स के साथ डिजिटल एडिशन, तो कभी 24 घंटे के लिए लिमिटेड एक्सक्लूसिव रिलीज। इससे फैंस के बीच एल्बम को लेकर उत्सुकता बनी रही और बिक्री लगातार बढ़ती गई।
विज्ञापन


‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ की खासियत
एल्बम में कुल 12 गाने शामिल हैं, जिनमें ‘द फेट ऑफ ओफेलिया’, ‘एलिजाबेथ टेलर’ और टाइटल ट्रैक ‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ शामिल हैं, जिसमें टेलर के साथ सबरीना कारपेंटर ने कोलैबोरेट किया है। एल्बम सीडी, विनाइल और कैसेट- तीनों फॉर्मेट्स में उपलब्ध है। संगीत समीक्षकों के अनुसार, टेलर ने इस बार पुराने हॉलीवुड ग्लैमर को आधुनिक पॉप साउंड के साथ जोड़ने की कोशिश की है।




यह खबर भी पढ़ें: भतीजे अमाल के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हजार बार झूठ बोलने से वो सच नहीं बन जाता

अपने ही रिकॉर्ड को भी तोड़ा
गौरतलब है कि टेलर स्विफ्ट ने अपने पिछले एल्बम ‘द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट’ के जरिए 2.61 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था। अब ‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ ने इसे भी लगभग 6 लाख यूनिट्स से पीछे छोड़ दिया है।

‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ एल्बम में ये गाने 
टेलर स्विफ्ट के इस नए एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ में कुल 12 गानें शामिल हैं। इनके नाम इस तरह से हैं। 

  1. द फेट ऑफ ओफेलिया
  2. एलिजाबेथ टेलर
  3. ओपेलाइट
  4. फादर फिगर
  5. एलडेस्ट डॉटर
  6. रुईन द फ्रेंडशिप
  7. अक्चुऐली रोमांटिक
  8. विश लिस्ट
  9. वुड
  10. कैंसल्ड
  11. हनी
  12. द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें