फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor Swift: महज दो दिन में 250 करोड़ के पार हुई टेलर स्विफ्ट की फिल्म, ड्वेन जॉनसन की फिल्म दूर-दूर तक नहीं

Sun, 05 Oct 2025 01:04 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taylor Swift Show Girl Box Office Collection:  3 अक्तूबर को रिलीज हुई हॉलीवुड पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही वीकेंड 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट शो गर्ल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की पॉप क्वीन टेलर स्विफ्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'टेलर स्विफ्ट शो गर्ल' ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। फिल्म ने सिर्फ दो हफ्ते पहले अनाउंसमेंट के बावजूद अपने शुरुआती वीकेंड में 30 से 32 मिलियन डॉलर यानी लगभग 249 करोड़ से 266 करोड़ की शानदार कमाई की, जबकि हॉलीवुड एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'द स्मैशिंग मशीन' महज 6 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ तक ही सीमित रह गई, जो उनके करियर का सबसे कमजोर ओपनिंग रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


फिल्म ने प्री-सेल टिकेट्स में भी किया कमाल
टेलर स्विफ्ट के पास सिर्फ आवाज का नहीं बल्कि सोशल मीडिया का भी जादू है। 54.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाली यह सिंगर-फिल्ममेकर अपने फैंस के साथ ऐसा कनेक्शन रखती हैं, जो किसी बड़े स्टूडियो कैंपेन से भी ज्यादा प्रभावशाली साबित होता है। उनकी फिल्म की घोषणा महज दो हफ्ते पहले हुई थी, लेकिन फैंस ने प्री-सेल टिकट्स में ही 15 मिलियन डॉलर यानी 125 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों में 88 प्रतिशत महिलाएं थीं और उनमें से 61 प्रतिशत 18 से 34 आयु वर्ग की थीं। यह आंकड़ा साबित करता है कि टेलर स्विफ्ट की लोकप्रियता अब सिर्फ एक गायक के रूप में नहीं बल्कि एक विजनरी डायरेक्टर के रूप में भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Chiranjeevi Konidela: 'हर मुलाकात पहली जितनी ही...', 80 के दशक के दोस्तों संग चिरंजीवी ने तस्वीरें कीं साझा

आलोचकों की सराहना और दर्शकों का प्यार
‘शो गर्ल’ को दर्शकों ने अब तक काफी सराहा है। पोस्टट्रैक रिपोर्ट के मुताबिक 93 प्रतिशत दर्शकों ने फिल्म को पॉजिटिव रेटिंग दी और 82 प्रतिशत ने इसे जरूर देखने लायक बताया। फैंस का कहना है कि फिल्म टेलर की जिंदगी और करियर की चमक को एक भावनात्मक कहानी के रूप में दिखाती है। फिल्म की स्क्रीनिंग दक्षिण और मिडवेस्ट अमेरिका में सबसे बेहतर रही। 

ड्वेन जॉनसन की फिल्म का फीका प्रदर्शन
दूसरी ओर, ड्वेन जॉनसन की ‘द स्मैशिंग मशीन’, जो कि उनकी अब तक की सबसे गंभीर भूमिका कही जा रही थी, दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। महज 6.2 मिलियन डॉलर की ओपनिंग के साथ यह उनके करियर का सबसे कम ओपनिंग रेवेन्यू बन गई। फिल्म में UFC फाइटर मार्क केर की जिंदगी दिखाई गई है, लेकिन दर्शकों ने इसे बहुत आर्टहाउस और धीमा बताया।

हालांकि फिल्म को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 15 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन और निर्देशक बेनी सफ्दी को सिल्वर लायन अवॉर्ड मिला, लेकिन आम दर्शक इससे कनेक्ट नहीं कर पाए। बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट्स के अनुसार, यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें