फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor Swift: ब्रेक के बाद इंस्टाग्राम पर वापस लौटीं टेलर स्विफ्ट, पहली पोस्ट में की सेलेना गोमेज की तारीफ

Sun, 23 Mar 2025 04:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taylor Swift: अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम पर कमबैक किया है। वापसी के बाद उन्होंने पहला पोस्ट अपनी दोस्त सेलेना गोमेज के लिए किया।
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम/ taylorswift
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायिका टेलर स्विफ्ट सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से 100 दिन दूर रहने के बाद वापस लौट आई हैं। इंस्टा पर अपने कमबैक के साथ ही उन्होंने पहली पोस्ट दोस्त सेलेना गोमेज की तारीफ में की है। उन्होंने सेलेना गोमेज के एल्बम की तारीफ की है। वे इसे लेकर काफी खुश हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढें:
Pooja Bhatt: सुशांत केस में रिया को मिली क्लीन चिट, तो पूजा भट्ट ने अक्षय कुमार की पुरानी पोस्ट पर किया कटाक्ष

सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम-@selenagomez
तारीफ में लिखी ये बात
14 बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकीं टेलर स्विफ्ट ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस साल की अपनी पहली पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने गोमेज और ब्लैंको के साझा एल्बम 'आई सेड आई लव यू फर्स्ट' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह एल्बम बहुत पसंद आया। ओह माय गॉड'।

यह खबर भी पढें:
Ibrahim Ali Khan: ‘नादानियां’ की आलोचना से बेपरवाह इब्राहिम, सुहाना और अगस्त्य के साथ पार्टी करते वीडियो वायरल

दिसंबर में किया था आखिरी पोस्ट
टेलर स्विफ्ट ने सेलेना के एल्बम का लिंक भी शेयर किया है, जो 21 मार्च को ही रिलीज हुआ। टेलर स्विफ्ट ने ब्रेक पर जाने से पहले आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 12 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया था। उन्होंने अपने एरास टूर से झलकियां शेयर की थीं। अब टेलर की वापसी पर फैंस बेहद खुश हैं। 

यह खबर भी पढें:
Aamir Khan: आमिर खान ने डेढ़ महीने में सीखा था 'धूम 3' का ये डांस, बच्चों के साथ की थी मेहनत
विज्ञापन

सेलेना ने की टेलर से मिले सपोर्ट की तारीफ
सिंगर सेलेना गोमेज इन दिनों ब्लैंको साथ मिलकर एल्बम के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने टेलर स्विफ्ट के सपोर्ट की खूब तारीफ की और कहा कि यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। सेलेना और ब्लैंको का यह एल्बम उनकी लव स्टोरी की झलक पेश करता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें