फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाव पर लगाया एक दूसरे को गले', पहली बार रिश्ते पर खुलकर बोले वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया

Sat, 13 Dec 2025 03:58 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Veer Pahariya-Tara Sutaria on Relationship: बॉलीवुड के नए-नवेले कपल वीर पहाड़िया ओर तारा सुतारिया ने पहली बार अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर खुलकर बात की है। दोनों ने एक दूसरे के साथ बिताए हुए पलों को याद किया है।
विज्ञापन
वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर साथ बिताए पलों की झलक और तारा के फैशन इवेंट्स में वीर की मौजूदगी ने पहले ही कयासों को हवा दे दी थी, लेकिन दिवाली पर दोनों के फोटोशूट ने काफी हद तक रिश्ते पर मुहर लगा दी। अब तारा और वीर ने पहली बार किसी इंटरव्यू में खुलकर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन


रिश्ते पर खुलकर बोले वीर-तारा
दोनों ने हाल ही में 'ट्रेवल-लेजर इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उनका रिश्ता पहले दिन से ही ईमानदारी से शुरू हुआ है। वीर के मुताबिक, पहली ही डेट से दोनों ने अपने जज्बातों को छुपाने की कोशिश नहीं की और जहां भी रहे, जैसे थे वैसे ही रहे।

विज्ञापन

तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम
वीर ने साझा किया पहली डेट का पल 
पहली डेट का जिक्र करते हुए वीर ने एक बेहद खास पल साझा किया। उन्होंने बताया कि वो शाम उनके लिए यादगार बन गई जब उन्होंने पियानो बजाया और तारा ने गाना गाया। साथ बिताया गया वह समय उनके लिए रिश्ते की पहली मजबूत नींव साबित हुआ। वहीं तारा का मानना है कि किसी एक पल ने नहीं, बल्कि वक्त के साथ एक-दूसरे का साथ निभाने ने उनके रिश्ते को खास बनाया। उनके शब्दों में, मुश्किल और अच्छे दोनों दौर में साथ खड़े रहना ही उनके कनेक्शन की असली पहचान है।

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: दूसरे शुक्रवार 'धुरंधर' ने तोड़ा 'पुष्पा 2' और 'छावा' का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर सेट किया बेंचमार्क

दोनों ने पहले ट्रिप का भी किया जिक्र
जहां पहली डेट ने दिलों को करीब लाया, वहीं पहली ट्रिप ने रिश्ते को और गहरा किया। तारा ने खुलासा किया कि उनकी पहली वेकेशन इटली के खूबसूरत आइल ऑफ कप्री में हुई। इस जगह से जुड़ी एक पारिवारिक मान्यता का जिक्र करते हुए तारा ने बताया कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि कप्री वह जगह है, जहां इंसान अपने सबसे खास दोस्त और प्रिय के साथ जाता है। कहा जाता है कि अगर वहां नाव पर किसी को गले लगाया जाए, तो रिश्ता हमेशा खास बना रहता है। तारा और वीर ने भी वही किया, जिसे वह अपने रिश्ते के लिए शुभ मानती हैं।

दोनों का वर्कफ्रंट 
काम की बात करें तो वीर इस साल की शुरुआत में फिल्म 'स्काईफोर्स' में नजर आए थे। वहीं तारा पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 में आई अपूर्वा थी, जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें