फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanvi The Great X Review: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, नेटिजंस को पसंद आ रही फिल्म

Fri, 18 Jul 2025 11:38 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanvi The Great In Theatres: अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘तन्वी द ग्रेट’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं एक्स पर  नेटिजंस फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
तन्वी द ग्रेट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था, जिसे तारीफें मिली थीं। अब फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के बाद नेटिजंस एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अच्छे रिएक्शंस मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या बोले यूजर्स। 

नेटिजंस ने फिल्म की कर रहे तारीफ

विज्ञापन

इस फिल्म को देखने के पाद नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये शानदार फिल्म है और अनुपम खेर और शुभांगी की एक्टिंग ने दिल जीत लिया। कुछ ने इसे प्रेरणादायक बताया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: मिलिए असली तन्वी से जिनके जीवन पर आधारित है फिल्म; अनुपम खेर से है खास रिश्ता
विज्ञापन


 
 
 

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें 21 वर्षीय तन्वी रैना की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर का शिकार है। तन्वी अपने साहस और हौसले के दम पर सबको चौंका देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शुभांगी दत्त नजर आ रही हैं। शुभांगी के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, इयान ग्लेन, अनुपम खेर जैसे सितारे मौजूद हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें