बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को गोवा में निधन हो गया। यह खबर सुनने के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। अब अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
नाना के निधन पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?
तनुश्री ने कहा, 'मैंने सुना है, मैंने न्यूज सुनी। आज मेरा वर्क डे है। मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं। ये सब होने के लिए आज कितना अजीब दिन है। मैं लखनऊ में बड़ा इवेंट कर रही हूं और ये मेरे लिए बहुत जरूरी है। मेरा पूरा दिन इसके हिसाब से प्लान है।'
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मैं लाइव, पोस्ट सब करना चाहती थी। अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया इसमें दिलचस्पी लेगा इसीलिए जब मुझे समझ आएगा तब मैं रिएक्शन दूंगी। परिवार को निश्चित रूप से संवेदनाएं।' बता दें कि तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में अभिनेता ने उन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था। दोनों के बीृच यह विवाद काफी चर्चा में रहा था।
नाना के निधन पर तनुश्री का रिएक्शन
- फोटो : X
कैसे हुआ नाना का निधन?
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह उनके गोवा वाले घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
तनुश्री दत्ता की आखिरी फिल्म
तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'भागम भाग', 'ढोल' और 'रस्क' जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में आई 'अपार्टमेंट' थी।