फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बड़े पूर्व पति को लेकर बोलीं तनाज ईरानी, बताया कहां बिगड़ी बात; इस तरह दूर हुई बड़ी बेटी

Fri, 08 May 2026 12:17 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tannaz Irani: तनाज ईरानी ने अपने पहले पति के साथ रिश्ते और अपनी बेटी के साथ रिश्तों पर बात की है। उनके मुताबिक उनके घर में आजादी थी। उनके पति ने उन्हें जिंदगी जीने की आजादी दी।
 
विज्ञापन
तनाज ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@tannazirani_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तनाज ईरानी ने हाल ही में शादी, तलाक और बच्चों को पालने के बारे में बात की है। इस वजह से वह चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने 18 साल बड़े अपने पति को लेकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी अपनी बेटी के साथ कैसे दूरी बढ़ी है। उन्होंने बताया है कि उनके आस-पास की महिलाओं की वजह से उनके अंदर आत्मविश्वास आया।

विज्ञापन

घर में थी आजादी
तनाज ईरानी ने हाउटरफ्लाई से बातचीत में बताया 'मुझे किसी की परवाह नहीं, मैं जो चाहूंगी वही बनूंगी। मैं हमेशा स्वस्थ रही, लेकिन किसी ने भी मुझे कभी मोटा या असहज महसूस नहीं कराया। मेरी दादी ऑफ-शोल्डर कपड़े, फूलों की पंखुड़ियों वाले टॉप पहनती थीं… मेरे घर की महिलाओं का अपना एक अलग ही रुतबा था। पुरुषों ने उन्हें कभी नहीं रोका।'

तनाज ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@tannazirani_
मां के लिए चाय बनाते थे पिता
उन्होंने आगे कहा 'मेरे पिताजी हर सुबह उठकर मेरी मां के लिए चाय बनाते थे। वे हमारे लिए सैंडविच भी बनाते थे। जब मैंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा, तभी मुझे एहसास हुआ कि बाहरी दुनिया कितनी अलग है।'

18 साल बड़े शख्स से हुई शादी
तनाज ने अपनी पहली शादी के बारे में कहा 'मेरी शादी एक मुस्लिम आदमी से हुई थी, जो मुझसे 18 साल बड़े थे। वह एक अच्छे इंसान थे और उन्होंने मुझे अपनी निजी जिंदगी जीने की आजादी दी, लेकिन मुझे लगता है कि मैं कुछ और तलाश रही थी। मैं बाहर जाना, पार्टी करना और मौज-मस्ती करना चाहती थी, जबकि वह मुझसे कहीं ज्यादा मैच्योर थे। मैं शायद खुद को पूरी तरह से समझ नहीं पाई थी।'


बेटी के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं तनाज?
तनाज ने अपनी बेटी पर हुए अलगाव के असर के बारे में कहा 'मुझे बहुत बाद में एहसास हुआ कि शायद मेरी बेटी के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं था। वह छोटी थी और समझ रही थी कि क्या हो रहा है। एक बार जब आप बच्चे के लिए सुरक्षा का वह आधार तोड़ देते हैं, खासकर एक मां के रूप में, तो आप उसे तोड़ ही देते हैं। आपकी बेटी के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उसकी मां होती है और मैंने उसे तोड़ दिया।' तनाज को अपनी बेटी के साथ रिश्ते सुधारने में काफी वक्त लगा।

फीफा वर्ल्ड कप के लिए शकीरा ने दिखाई नए गाने की झलक, कई डांसर्स के साथ 'दाई दाई' पर किया डांस

विज्ञापन

तनाज ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @tannazirani_
तनाज ईरानी का रिश्ता
20 साल की उम्र तनाज ईरानी ने एक्टर फरीद करीम से शादी की थी। उनका रिश्ता 8 वर्षों तक चला। दोनों की एक बेटी जियान है। दोनों का 1993 में तलाक हो गया। तनाज ने 2007 में एक्टर बख्तियार ईरानी से शादी की। इन जोड़े के दो बच्चे हैं। एक बेटा ज्यूस और एक बेटी जारा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें