फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanmay on Kunal Kamra: कुणाल कामरा विवाद पर पहली बार बोले तन्मय भट्ट, कहा- मुझे मिलते हैं मैसेज

Fri, 28 Mar 2025 03:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanmay on Kunal Kamra: कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद पर कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने रिएक्शन दिया है। तन्मय भट्ट इससे पहले इंडियाज गॉट लैटेंट मामले में फंस गए थे। उनके खिलाफ भी केस हुआ था।
 
विज्ञापन
तन्मय भट्ट कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवाद इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। कई हस्तियों ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। हाल ही में इस मामले पर कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस मामले की वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की है। वीडियो में तन्मय भट्ट के अलावा रोशन जोशी, आदित्य कुलश्रेष्ठ और कौस्तुभ अग्रवाल हैं।
विज्ञापन

तन्यम को मिलता है मैसेज
तन्मय भट्ट को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि 'एपिसोड में आपका उन कॉमेडियन के साथ स्वागत है जो अभी सेफ हैं। कॉमेडी के लिए दिलचस्प हफ्ता।' कुणाल के विवाद के बाद मैंने उन्हें मैसेज किया। उन्होंने कहा हमेशा की तरह जब भी कोई कॉमेडियन परेशानी में होता है तो मुझे मैसेज मिलता है 'तन्मय, क्या तुम ठीक हो?'
Krrish 4: फिल्मों के अलावा 'कृष फ्रेंचाइजी' ने बनाए टीवी शोज, अब किया 'कृष 4' का एलान
 

कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
आदित्य को हो रही तन्मय से जलन
इसके बाद आदित्य ने मजाक में कहा कि उन्हें इस बात से जलन हो रही है कि तन्मय भट्ट, समय रैना के विवाद में परेशानी में नहीं पड़े। वीडियो में तन्मय ने कहा हैबिटेट स्टूडियो वह जगह है जहां पर कॉमेडियन की तस्वीरें लटकी हैं। वह आयोजन स्थल के मालिक बलराज (सिंह घई) से कहना चाहते हैं कि वहां तन्मय की तस्वीर लगाएं।
Ground Zero: जारी हुआ 'ग्राउंड जीरो' का टीजर, प्रधानमंत्री को दी गई धमकी; कमांडर बने इमरान हाशमी
 

तन्मय भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कामरा के खिलाफ दर्ज हुआ केस
ख्याल रहे कि रविवार को कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। यह वीडियो उन्हीं की स्टैंडअप कॉमेडी की थी। इस वीडियो में उन्होंने एक मंत्री को 'गद्दार' कहा। कुणाल का ये कमेंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं को अच्छा नहीं लगा। वह हैबिटेट सेंटर (जहां कामरा ने शो किया था) गए और वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने कामरा के खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन

कामरा ने मांगी जमानत
कामरा के खिलाफ दर्ज एक केस के बाद उन्हें समन जारी किया गया। कामरा ने अपने बयान में कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। इसके बाद इस मामले में कामरा ने मद्रास हाइ कोर्ट का रुख किया। कामरा ने मुंबई में दर्ज केस के मामले में मद्रास हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें