जीत का प्रमाणपत्र लेने रवाना विजय
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की तरफ बढ़ रही है। राज्य में बहुमत मिलने पर थलापति विजय जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुए। इस विधानसभा चुनाव में विजय ने दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था, त्रिची पूर्व और
पेरम्बुर, जिसमें त्रिची पूर्व सीट पर विजय ने 91 हजार 381 वोट हासिल किए और 27 हजार 416 वोटों से जीत हासिल की, इसी तरह
पेरम्बुर सीट पर विजय को एक लाख 20 हजार 365 वोट हासिल किए और 53 हजार 715 मतों से जीत हासिल की है।
Vijay-Trisha: विजय के घर पहुंचीं तृषा, जश्न के माहौल से सामने आए कई वीडियो; परिवार ने जमकर किया डांस
समर्थकों ने पटाखे जलाकर मनाया जश्न
विजय की पार्टी टीवीके की जीत पक्की होते देख समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोग मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर जश्न मना रहे हैं।