फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव में तृषा कृष्णन ने थलापति विजय को किया सपोर्ट! सोशल मीडिया पोस्ट ने खोली पोल; जानिए क्या हुआ?

Fri, 24 Apr 2026 10:08 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Post After Voting: बीते दिन 23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। कल कई सेलेब्स ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। इस बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
तृषा कृष्णन-विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ वक्त से अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम एक्टर और टीवीके चीफ विजय थलापति से जोड़ा जा रहा है। विजय का अपनी पत्नी संगीता के साथ रिश्ता टूटने की कगार पर है और तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस बीच विजय और तृषा के लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। इस बीच तृषा कृष्णन के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है और विजय के साथ उनका नाम फिर जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

तृषा ने किसको किया सपोर्ट?
दरअसल, बीते दिन हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तृषा कृष्णन भी वोट डालने पहुंचीं। कई और सितारों की तरह उन्होंने भी वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अन्य लोगों से भी मतदान की अपील की। तृषा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की। इसमें वे कार में बैठकर उंगली पर लगी स्याही को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में तो ज्यादा कुछ नहीं लिखा, सिर्फ इविल आई इमोजी बनाया है, लेकिन इसके साथ लगे गाने ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

नेटिजंस बोले- 'म्यूजिक सब बता देता है'
तृषा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ जो गाना लगाया है, उसने नेटिजंस का ध्यान खींचा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर के साथ 'घिल्ली' फिल्म का गाना 'अर्जुनार विल्लू' लगाया है। यह गाना उसी फिल्म का है, जिसमें वे भी थलापति विजय के साथ नजर आ चुकी हैं। इस गाने के बाद नेटिजंस अंदाजा लगा रहे हैं कि तृषा ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को ही विधानसंभा चुनाव में सपोर्ट किया है। नेटिजंस दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। लिख रहे हैं, 'म्यूजिक सब बता देता है'। इसी के साथ दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों को एक बार फिर हवा मिल गई है।



विज्ञापन

विजय की पार्टी ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार
अभिनय जगत से राजनीति में सक्रिय हो चुके सुपरस्टार थलापति विजय ने इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई है। उनकी राजनीतिक पार्टी टीवीके ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। वहीं, खुद विजय ने पेरंबूर और त्रिची से चुनाव लड़ा है। मतदान का परिणाम 04 मई को आएगा। देखना होगा कि विजय की पार्टी के हिस्से कितनी सीट आती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें