ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं रिहाना
चर्चित मॉडल और सिंगर रिहाना को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे ऑल ब्लैक लुक में काले रंग का चश्मा लगाए नजर आईं। उन्हें देख फैंस की भीड़ लग गई। रिहाना भारी-भरकर सिक्योरिटी में नजर आईं।
अनंत अंबानी-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में किया था परफॉर्म
बता दें कि साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।
इस बार क्यों आई हैं रिहाना?
ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना को पैप्स से बात करने के अलावा फैंस से बातचीत करते हुए देखा गया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फैंस से बात करती दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि रिहाना एक प्राइवेट जेट से भारत आई हैं। रिहाना की तस्वीरें और वीडियो कलिना एयरपोर्ट पर ली गईं। सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि रिहाना इस बार भारत क्यों आई हैं? रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे इस बार किसी फैशन इवेंट में शिरकत करने पहुंची हैं। यह ब्यूटी इवेंट 24 अप्रैल को आयोजित होने वाला है, जहां रिहाना अपने ब्रांड का लिमिटेड पॉप-अप लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।