तामिल अभिनेता विशाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रत्नम' की वजह से चर्चा में हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को हरि ने निर्देशित किया है। 26 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज के दो दिनों के अंदर ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है।
वर्ल्ड वाइड पांच करोड़ पहुंची कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'रत्नम' ने पहले दिन तामिल और तेलुगु सहित सभी भाषाओं को मिलाकर 2.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 2.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन की शुरुआत तक फिल्म ने 35 लाख और जुटा लिए, जिस वजह से तीसरे दिन की शुरुआत तक फिल्म ने लगभग 4.82 करोड़ का कारोबार कर लिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन थियेटर में 70 से 80 प्रतिशत तक सीटें भरी थीं, जो दिखाता है कि फिल्म ने एक सधी हुई शुरुआत की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक पांच करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
Bollywood Actress: तलाक के बाद इन हसीनाओं ने दूसरी शादी से किया तौबा, अकेले जी रही हैं खुशहाल जिंदगी
एक्शन से भरपूर है फिल्म
'रत्नम' एक विधायक के लिए काम करने वाले गुर्गे की कहानी है। जो लोगों की मदद करने के लिए मारपीट करता है। इस बीच उसकी जिंदगी में एक लड़की को उपद्रवियों से बचाने के दौरान एक बड़ा यू-टर्न आता है। फिल्म में विशाल के अलावा प्रिया भवानी शंकर भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रिया, मल्लिका का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें कुछ बदमाश परेशान कर रहे हैं। फिल्म में विशाल का किरदार उनकी मदद करता है।
Samantha Ruth Prabhu Birthday: राम चरण की पत्नी उपासना ने दी सामंथा को जन्मदिन की बधाई, लिखा- हॉटेस्ट मम्मी...
विशाल की 34वीं फिल्म है 'रत्नम'
अप्रैल 2023 में फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इससे पहले फिल्म का प्रचार विशाल 34 के नाम से किया जा रहा था। बतौर अभिनेता यह विशाल की 34वीं फिल्म है। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2023 से शुरु हुई थी, जो जनवरी 2024 तक चली। फिल्म के एक्शन सिक्वेंस को पीटर हेन, कनल कन्नन, दिलिप सुब्बारायण और विक्की ने कोरियोग्राफ किया है।
Aranmanai 4: रिलीज के लिए तैयार है 'अरनमनई 4', जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना