फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: सिर्फ फिल्मों में ही नहीं छोटे पर्दे पर भी तमन्ना भाटिया ने खूब कमाया नाम, यहां देखें लिस्ट

Tue, 15 Apr 2025 10:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia TV Career: तमन्ना भाटिया ने दक्षिण भारत और उत्तर भारत में बड़े पर्दे पर खूब नाम कमाया है, साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे पर भी खूब काम किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर चर्चा में हैं। तमन्ना फिल्म में शिव भक्त बनी हैं और लोगों की मदद करती हैं। तमन्ना भाटिया ने साउथ की फिल्मों में काम करने के अलावा हिंदी फिल्मों जैसे 'बबली बाउंसर', 'एंटरटेनमेंट', 'हिम्मतवाला' और 'वेदा' में काम किया है। तमन्ना ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरीज में काम किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

जी करदा
जी करदा भारतीय हिंदी ड्रामा है। इसे अरुणिमा शर्मा ने निर्देशित किया था। यह 2023 में प्राइम वीडियो के लिए बनाया गया था। तमन्ना भाटिया ने इसमें अहम रोल निभाया था। इसके लिए उन्हें 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
 

आखिरी सच
आखिरी सच हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली टीवी सीरीज है। इसका निर्देशन रब्बी ग्रेवाल ने किया था। सीरीज के लीड रोल में तमन्ना भाटिया थीं। वह इस सीरीज में पुलिस अफसर बनी थीं। यह सीरीज बुराड़ी मर्डर पर बनी थी। इसे डिज्नी हॉटस्टार पर जारी किया गया था। इसमें अदाकारी करने के लिए भी तमन्ना भाटिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।
'नादानियां' पर इब्राहिम की दादी शर्मिला टैगोर ने रखी राय, कहा- 'वो हैंडसम हैं लेकिन उनकी फिल्म...'

नवंबर स्टोरी
नवंबर स्टोरी तमिल भाषा की टीवी सीरीज है। इस क्राइम थ्रिलर का निर्देशन इंदिरा सुब्रमण्यन ने किया है। इसके लीड रोल में तमन्ना भाटिया हैं। यह सीरीज डिज्नी हॉटस्टार पर 20 मई 2021 को रिलीज हुई थी। इसे स्ट्रीमिंग ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया।
 
मास्टर शेफ इंडिया- तेलुगू सीजन 1
मास्टर शेफ इंडिया तेलुगु भाषा का टीवी शो है। इसके पहले 6 एपिसोड को तमन्ना भाटिया ने होस्ट किया। यह 27 अगस्त 2021 से 27 नवंबर 2021 तक जेमिनी टीवी पर प्रसारित किया गया।

PYRE: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' को मिली बड़ी उपलब्धि, इस महोत्सव में मिले छह नामांकन
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
11 हॉवर
'11 हावर' तेलुगू भाषा की क्राइम थ्रिलर टेलीविजन सीरीज है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का निर्देशन प्रवीण सत्तारू ने किया। इसमें तमन्ना भाटिया लीड रोल में थीं।

सपने सुहाने लड़कपन के
'सपने सुहाने लड़कपन के' एक टेलीविजन शो है। यह मई 2012 से जनवरी 2015 तक जी टीवी पर प्रसारित हुआ। इस शो के होली वाले एपिसोड में तमन्ना भाटिया नजर आईं थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें