ब्लैक ड्रेस में कृति सेनन का अलहदा अंदाज
अभिनेत्री कृति सेनन ने थाई-हाई स्लिट गाउन में इवेंट में शिरकत की। ब्लैक कलर की ड्रेस में वे बेहद ग्लैमरस लगीं। कृति ने पैपराजी को दिलकश पोज दिए।
कियारा आडवाणी ने लूटी महफिल
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इवेंट में अपने स्टनिंग लुक से चार चांद लगा दिए। वे ऑफ शोल्डर टॉप और स्कर्ट पहने दिखीं। उन्होंने कई लेयर नेकलेस के साथ अपना लुक कंपलीट किया। फैंस कियारा की फिटनेस और कर्वी फिगर की तारीफ कर रहे हैं।
तमन्ना की ड्रेस देख यूजर्स बोले- 'लुंगी से बनवाई क्या'?
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने लुक और खूबसूरती को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वे भी इस इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने ब्लू चेक प्रिंट ड्रेस में शिरकत की। फैंस जहां हर बार की तरह उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं, 'ड्रेस लुंगी में से बनवाई है क्या'? कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'ऐसा लग रहा है कि बंगाली लुंगी पहन ली हो'।
नेहा शर्मा-महवश-चित्रांगदा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
चित्रांगदा सिंह का अनोखा अंदाज
इसी इवेंट में चित्रांगदा सिंह गोल्डन रेड गाउन में पहुंचीं। वहीं, आरजे महवश ने ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में अपने लुक से चार चांद जड़ गिए। इसके अलावा नेहा शर्मा गोल्डन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। चित्रांगदा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे सलमान खान के साथ फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है।