फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृषा कृष्णन और आरती रवि के साथ अवंतिका सुंदर की शादी में पहुंचीं तमन्ना भाटिया; शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 26 Jun 2026 10:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khushboo Sunder Daughter Wedding: चर्चित अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर की बेटी की शादी गोवा में संपन्न हुई। इस शादी में कई दिग्गज सितारे पहुंचे। तमन्ना भाटिया ने भी शिरकत की। उन्होंने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
विज्ञापन
अवंतिका सुंदर की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@tamannaahspeaks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री-पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर और निर्माता सुंदर सी की बड़ी बिटिया अवंतिका सुंदर की शादी गोवा में हुई। इस शादी में साउथ से लेकर बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। तमन्ना भाटिया ने भी इस स्टारस्टड शादी में शिरकत की। अब खूबसूरत नोट लिखते हुए तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

अवंतिका सुंदर की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@tamannaahspeaks
ब्राइड्समेड बनीं तमन्ना
तमन्ना भाटिया ने शादी की जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें तृषा कृष्णन और आरती रवि भी नजर आ रही हैं। तमन्ना, तृषा और आरती ने ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई। बता दें कि इस शादी में चिरंजीवी, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश, अमला अक्किनेनी जैसे सितारे भी शामिल हुए। 

अवंतिका सुंदर की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@tamannaahspeaks
खूबसूरत अंदाज में तमन्ना ने खींचा ध्यान
तमन्ना भाटिया व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने पर्ल नेकलेस से अपना लुक कंपलीट किया है। एक्ट्रेस ने अवंतिका सुंदर की शादी में जमकर मस्ती की है।

अवंतिका सुंदर की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@tamannaahspeaks
तृषा कृष्णन ने भी लूटी महफिल
तमन्ना के अलावा तृषा कृ्ष्णन ने भी अपने लुक से महफिल लूट ली। वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। गोल्डन कलर की साड़ी में तृषा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों के साथ तमन्ना ने कैप्शन लिखा है, 'परियों की कहानियां सच होती हैं, मैंने आज एक देखी।  इसे देखने के लिए स्वाइप करें। सेरेमनी का सबसे प्यारा पल। कुछ लोग हमेशा आपसे जुड़े रहते हैं, चाहे आप कितनी भी दूर हों या कितनी भी कम मिलें। सफर में बने दोस्त सबसे कीमती होते हैं। मस्ती तो होनी ही चाहिए। परिवार जैसे दोस्त।
 
विज्ञापन

अवंतिका सुंदर की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@tamannaahspeaks
किसने जीता तमन्ना का दिल?
आगे लिखा है, 'सब कुछ कलर-कोडेड और थीम के हिसाब से रहा।  कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं खुद बनाए हुए बेहतरीन गहने पहनूंगी। बस ऐसे ही कुछ खूबसूरत शॉट्स। इस आयोजन ने मेरा दिल जीत लिया, मतलब सच में पूरा दिल'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें