फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome To The Jungle Day 1 Box Office: कैसी रही 'वेलकम टू द जंगल' की शुरुआत? पहले दिन इतना किया कलेक्शन

Fri, 26 Jun 2026 10:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Collection: 'वेलकम' फ्रेंजाईजी की तीसरी कड़ी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन इसने कैसा कलेक्शन जुटाया? जानिए
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी और रवीना टंडन सहित कई अन्य सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने दर्शकों के बीच दस्तक दे दी है। यह फिल्म लोकप्रिय फ्रेंजाइजी 'वेलकम' की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। वहीं, दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' साल 2015 में रिलीज हुई थी। 'वेलकम 3' को पहले दिन दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

विज्ञापन


Welcome To The Jungle Review: डुबोने निकले थे दो हजार करोड़, क्या अक्षय ने गलती से बनाई पैसा वसूल फिल्म?

'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। पहले दिन इस फिल्म ने ठीकठाक शुरुआत की है। इसने डबल डिजिट में कमाई कर ली है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
  • एक दिन पहले पेड प्रिव्यू में इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया
बजट के मुताबिक कैसा है कलेक्शन?
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 से 300 करोड़ रुपये है। ऐसा माना जाता है कि पहले दिन अगर कोई फिल्म दस फीसदी कमाई करती है तो यह औसत प्रदर्शन है। 20 फीसदी, ठीकठाक प्रदर्शन है। इससे अधिक का कलेक्शन फिल्म के अच्छे भविष्य का संकेत समझी जा सकती है। फिलहाल बजट की तुलना में 'वेलकम 3' का पहले दिन का कलेक्शन औसत से कम कमाई का संकेत दे रहा है।

वेलकम-वेलकम बैक - फोटो : अमर उजाला
पिछली दो फिल्मों के मुकाबले कहां है फिल्म?
'वेलकम' सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अनीस बज्मी ने किया था। पिछली दोनों फिल्मों के पहले दिन की कमाई पर नजर डालें तो 'वेलकम टू द जंगल'  ओपनिंग डे कलेक्शन में दोनों से आगे निकल गई है।

वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इस साल की पांच मल्टीस्टारर फिल्में
इस साल रिलीज हुईं अब तक की चर्चित मल्टी स्टारर फिल्मों से तुलना करने पर 'वेलकम टू द जंगल' कहां ठहरती है? आंकड़ों पर नजर डालिए
 
फिल्म ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस
धुरंधर- द रिवेंज 43 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 30 करोड़ रुपये
भूत बंगला 12.25 करोड़ रुपये
कॉकटेल 2 13.50 करोड़ रुपये
मैं वापस आऊंगा 1.15 करोड़ रुपये

'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे रईस आदमी (जाकिर हुसैन) से शुरू होती है, जिसके सिर पर आयकर विभाग की तलवार लटक रही है। समाधान निकलता है कि दो हजार करोड़ रुपये ऐसी फिल्म में झोंक दो जो इतनी खराब बने कि पैसा डूब जाए और हिसाब भी साफ हो जाए। अब यहां से जो प्लानिंग बनती है, वही असली कॉमेडी है। बेटी (जैकलीन फर्नांडिस) खुद निर्माता बनती है और समझदारी दिखाते हुए खुद को नायिका भी बना लेती है जिससे फिल्म के डूबने की संभावना 100 प्रतिशत रहे। फिर टीम तैयार होती है। 
विज्ञापन

2026 की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड?
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में साल 2026 में रिलीज हुई 10 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें रामचरण की पेद्दी भी शामिल है। जिन फिल्मों को 'वेलकम 3' ने पहले दिन की कमाई में पीछे छोड़ा है, उनका ओपनिंग डे कलेक्शन कोईमोई से प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से इस तरह है:
 
फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन
हॉन्टेड 3डी 2.5 करोड़ रुपये
भारत भाग्य विधाता एक करोड़ रुपये
गवर्नर  1.1 करोड़ रुपये
मैं वापस आऊंगा 1.15 करोड़ रुपये
राजा शिवाजी (हिंदी) 12.4 करोड़ रुपये
है जवानी तो इश्क होना है 8.65 करोड़ रुपये
पेद्दी (हिंदी) 03 करोड़ रुपये
चांद मेरा दिल 3.31 करोड़ रुपये
पति पत्नी और वो दो 4.38 करोड़ रुपये
ओ रोमियो 9 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें