फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Entry Sequel: ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में हुई इस बॉलीवुड हसीना की एंट्री, वरुण धवन-दिलजीत भी आएंगे नजर

Thu, 17 Apr 2025 03:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

No Entry 2: कई ऐसी यादगार फिल्में हैं जिनके अगले भाग का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है नो एंट्री, जिसके सीक्वल का दर्शक काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म बनने जा रही है और इसमें बॉलीवुड की इस दीवा की भी एंट्री हो गई है। जानिए कौन है वो हसीना।
विज्ञापन
नो एंट्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में शुमार ‘नो एंट्री’ का अब अगला भाग बनने की तैयारी में है। पिछले काफी वक्त से फैंस ‘नो एंट्री’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब अंतत: ये होने जा रहा है। फिल्म को लेकर अब लगातार नई-नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से एक और खबर सामने आ रही है कि ‘नो एंट्री 2’ में बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना की भी एंट्री हो गई है।

कॉमेडी में तमन्ना की वापसी

विज्ञापन

‘नो एंट्री 2’ में अब इंडस्ट्री के बड़े सितारों की एंट्री हो रही है। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब ‘नो एंट्री 2’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की भी एंट्री हो गई है। तमन्ना फिल्म में प्रमुख किरदार में नजर आ सकती हैं। इन रिपोर्ट्स की मानें तो यह तमन्ना की कॉमेडी में वापसी का प्रतीक है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Siddharth: सिद्धार्थ के जन्मदिन पर अदिति राव हैदरी ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, लिखा- मेरे पर्सनल यूनिकॉर्न...

आदिति राव हैदरी के नाम की भी है चर्चा

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी चर्चाएं भी हैं कि फिल्म में तमन्ना के अलावा आदिति राव हैदरी भी एक और फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन तमन्ना और अदिति को लेकर मीडिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह खबर भी पढ़ें: आमिर खान, सनी या प्रियंका चोपड़ा, फिटनेस में किसका अनुशासन सबसे पक्का? डॉ. मेहता ने बताया

पूरी नई कास्ट की होगी एंट्री
‘नो एंट्री 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में होंगे। इस तिकड़ी को एक प्रॉपर कॉमेडी फिल्म में एकसाथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। हालांकि, लोगों को उम्मीद थी कि ‘नो एंट्री 2’ में साल 2005 में आई ‘नो एंट्री’ की ही असली कास्ट वापस आएगी। जिसमें सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि फिल्म में नई कास्ट ही नजर आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें