साल 2002 में 'खिचड़ी' धारावाहिक शुरू हुआ। इस हास्य धारावाहिक को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता देखकर इसे फिल्म के रूप में भी रिलीज किया गया। 'खिचड़ी' फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं। हाल ही में इसकी तीसरी किस्त का निर्माताओं ने एलान किया। ‘खिचडी’ के निर्माण जमनादास मजेठिया ने किया है। वह सीरियल में अहम भूमिका निभाते हुए भी नजर आए हैं। जानते हैं जमनादास मजेठिया ने ‘खिचड़ी’ के अलावा और किन कॉमेडी सीरियल्स को बनाया है।
वागले की दुनिया - नयी पीढ़ी नये किस्से
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
वागले की दुनिया - नयी पीढ़ी नये किस्से
‘वागले की दुनिया - नयी पीढ़ी नये किस्से’ का प्रीमियर 8 फरवरी 2021 से शुरू हुआ। यह शो प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण द्वारा बनाए गए 'कॉमन मैन' के पात्रों पर आधारित है। इस शो में सुमीत राघवन, परिवा प्रणति, चिन्मयी साल्वी, शीहान कपाही, आंजन श्रीवास्तव, भारती आचरेकर जैसे कलाकार शामिल हैं।
साराभाई वर्सेज साराभाई टेक 2
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
साराभाई वर्सेज साराभाई टेक 2
यह मशहूर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ का सीक्वल है। यह सीरियल भारतीय मिडिल और अपर-क्लास के कॉमिक टकराव को फिर से नॉस्टैल्जिक अंदाज में लेकर आया। इसका प्रीमियर 15 मई 2017 से शुरू हुआ। इस सीरीज में रत्ना पाठक शाह, सतीश शाह, सुमित राघवन, रूपाली गांगुली, राजेश कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं।
खिड़की
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
खिड़की
‘खिड़की’ एक कॉमिक टीवी सीरीज है। यह 20 जून 2016 से प्रसारित होना शुरू हुआ। इसके हर एपिसोड में एक नई कहानी दिखाई गई है।
बा बहु और बेबी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
बा बहु और बेबी
‘बा बहू और बेबी’ 2005 से 2010 के बीच टीवी पर प्रसारित हुआ। इसकी कहानी गोदावरी ठक्कर के किरदार के आस-पास घूमती है, जो अपने परिवार की महिला मुखिया हैं। उनके परिवार के सदस्य रोज नई नई समस्याओं से जूझते रहते हैं।
खिचड़ी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'खिचड़ी 3'?
जमनादास मजेठिया ने हाल ही में एलान किया कि वो साल 2027 तक 'खिचड़ी 3' के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम लोग 2027 में एक और खिचड़ी बनाएंगे। खिचड़ी 3।' उन्होंने यह भी बताया कि इसी साल इस शो के फ्रेंचाइजी के 25 साल पूरे होंगे।