तमन्ना भाटिया अपने बड़े भाई के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks
पुरानी यादों को ताजा कर रहीं एक्ट्रेस
साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने परिवार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेत्री अपने बड़े भाई आनंद भाटिया के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं। इसके अलावा आखिरी तस्वीर में दोनों भाई-बहन का क्यूट अंदाज दिख रहा है।
जन्मदिन की दी बधाई
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने पोस्ट में कैप्शन देते हुए अपने बड़े भाई आनंद भाटिया को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पुपु, मुझे मस्ती से भरा बचपन और ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा याद करती हूं और उससे भी ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं। मैं तुमसे फिर से मिलने और पूरे दिन मस्ती करने के लिए लिए दिन गिन रही हूं।’
यह खबर भी पढ़ें:
Amitabh-Rekha: जब यश चोपड़ा ने अमिताभ को लेकर किया था खुलासा, कहा- जया उनकी पत्नी और रेखा उनकी गर्लफ्रेंड
तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया हाल ही में 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। हालांकि, अभिनेत्री की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। लेकिन तमन्ना के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'Vvan' से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।