एआई से बनाना चाहते थे किरदार
सिल्वेस्टर स्टेलोन चाहते थे कि रैम्बो फ्रेंचाइजी की एक प्रीक्वल बने। इसमें वह एक 18 साल के लड़के का किरदार निभाना चाह रहे थे। इसके लिए वह एआई के जरिए किरदार की उम्र कम करना चाहते थे। हालांकि यह आइडिया लोगों को पसंद नहीं आया। इस पर सिल्वेस्टर स्टेलोन ने वैराइटी से बातचीत में कहा 'सबको लगा कि मैं पागल हो गया हूं। एआई ने इतनी तरक्की कर ली है कि वह इस किरदार को 18 साल की उम्र का दिखा सकता है और वही तस्वीर इस्तेमाल कर सकता है। यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।'
सिल्वेस्टर स्टेलोन ने कहा कि जॉन रैम्बो का किरदार निभाना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं होगा। इस किरदार को निभाना बहुत मुश्किल है।
यह खबर भी पढ़ें: Adhira: प्रशांत वर्मा की ‘अधीरा’ में आमने सामने होंगे कल्याण दसारी और एसजे सूर्या, रिलीज हुआ पहला पोस्टर