स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें अक्सर अपने बयान के चलते विवादों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फिर से एक विवादित बयान दे दिया है। स्वरा ने कहा कि उन्हें अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव पर क्रश है। उनके इस बयान की चर्चा हर तरफ है।
स्वरा भास्कर ने क्या कहा?
हाल ही स्वरा भास्कर स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां वो अपने पति और राजनेता फहद अहमद के साथ पहुंचीं। स्वरा ने बायसेक्सुअल जैसे विचारों पर बात की। उन्होंने कहा, ‘हम सभी बायसेक्सुअल हैं। अगर आप लोगों को उनके हाल पर छोड़ दें, तो हम वास्तव में बायसेक्सुअल हैं। लेकिन हेट्रोसेक्सुयलिटी एक विचारधारा है जो हजारों साल से सांस्कृतिक रूप से हमारे अंदर डाली गई है, क्योंकि मानव जाति इसी तरह आगे बढ़ेगी, इसलिए इसे आदर्श होना चाहिए।’
सांसद डिंपल यादव हैं स्वरा की क्रश
बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर से सवाल किया गया कि उनका क्रश किस पर है, तो इसके जवाब में उन्होंने डिंपल यादव का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात सांसद डिंपल यादव से हुई थी।
.यह खबर भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: बेटे की सीरीज के प्रीव्यू लॉन्च पर बोले शाहरुख- 'नेशनल अवाॉर्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है'
मैंने अपने पति का करियर खराब कर दिया
स्वरा भास्कर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी अपने पति का करियर खतरे में डाल दिया है। आपको बताते चलें की कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया था, जिसने उनके पति पर जातिवादी टिप्पणी की थी।
एक नजर स्वरा भास्कर के करियर पर
स्वरा भास्कर एक एक्ट्रेस के रूप में जाना जाती हैं। उन्हें साल 2011 में आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में कंगना रनौत की सहेली पायल की भूमिका से पहचान मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। हालांकि, आजकल एक्ट्रेस अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।