‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रिव्यू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शाहरुख खान के वॉइस ओवर के साथ शुरुआत
2 मिनट 38 सेकंड के इस प्रीव्यू वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के वॉइस ओवर से होती है। वे कहते हैं, 'बॉलीवुड एक सपनों का शहर और यह शहर सबका नहीं होता। इस सपनों की दुनिया में कुछ लोग हीरो के घर पैदा होते हैं और कुछ लोग हीरो पैदा होते हैं'।
सीरीज में लक्ष्य, राघव जुयाल और बॉबी देओल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वीडियो में लक्ष्य हाथ में पिस्तौल लिए एक्शन अवतार में एंट्री करते हैं। सीरीज में मोना सिंह भी नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर का भी कैमियो है। कहानी फुल फिल्मी है और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रिव्यू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
नेटफ्लिक्स पर आएगी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
आर्यन खान ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से इंडस्ट्री में अपने कदम रख रहे हैं। वो इस शो से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसकी कहानी भी उन्हाेंने ही लिखी है। फुल बॉलीवुड स्टाइल वाली इस सीरीज में लक्ष्य लीड हीरो के किरदार में नजर आएंगे। बॉबी देओल, लीड हीरो की प्रेमिका के पिता के रोल में नजर आएंगे। वहीं राघव जुयाल, लीड हीरो के दोस्त और मोना सिंह, हीरो की मां के रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए लक्ष्य और राघव एक बार फिर साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'किल' में एक दूसरे के खिलाफ नजर आए थे।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रिव्यू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शाहरुख का होगा कैमियो
बेटे की डेब्यू सीरीज में पिता शाहरुख खान का भी कैमियो होना है। इसकी पुष्टि फर्स्ट लुक सामने आने से पहले खुद किंग खान ने एक्स पर अपने आस्क एसआरके सेशन में की थी। इस सेशन के दौरान जब लोगों ने सीरीज की कास्ट के बारे में पूछा तो शाहरुख ने बताया था कि आर्यन की सीरीज में इंडस्ट्री के कई प्यारे दोस्तों ने हिस्सा लिया है। वो इसके लिए उन सभी के आभारी हैं। साथ ही शाहरुख ने अपने कैमियो को भी कंफर्म किया था। उन्होंने कहा था कि ‘मैं तो हूं ही, हक से’।
कब होगी रिलीज?
शाहरुख के अलावा इस सीरीज में सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।