फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar: चुनावी मैदान में उतरे स्वरा भास्कर के पति फहाद, शरद पवार की पार्टी से मिला टिकट

Sun, 27 Oct 2024 03:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी से महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया है। अभिनेत्री के पति अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को एनसीपी नेता और पूर्व राज्य मंत्री जयंत पाटिल ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर के पति फहाद को मिला एनसीपी से टिकट - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वह आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें इस पार्टी से टिकट मिल चुका है। एनसीपी (एसपी) नेता और पूर्व राज्य मंत्री जयंत पाटिल ने रविवार को घोषणा की कि अहमद एनसीपी (एसपी) में शामिल हो गए हैं और अणुशक्ति नगर से पार्टी के उम्मीदवार हैं। इससे पहले अहमद समाजवादी पार्टी का हिस्सा थे और इसकी युवा इकाई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन


क्या कहा पूर्व राज्यमंत्री जयंत पाटिल ने?
पूर्व राज्य मंत्री जयंत पाटिल ने कहा, "फहाद अहमद एक सुशिक्षित युवा मुस्लिम युवक है और उन्होंने देशभर में कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। लोग चाहते हैं कि हम ऐसे नेताओं को मौका दें। वह पहले समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन हमारी सपा से बातचीत हुई और वह हमारी पार्टी में आ गए। हमने उन्हें अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी से टिकट दिया..."
Diwali Movies: सलमान खान से लेकर शाहरुख ने मनाई फिल्मों में दिवाली, दर्शकों को समझ में आया त्योहार का महत्व
विज्ञापन


स्वरा भास्कर ने जताया आभार
अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उनके पति फहाद अहमद को टिकट देने के लिए पार्टी का आभार जताया है।

कौन हैं फहाद अहमद?
फहद अहमद वह समाजवादी पार्टी के यूवा नेता हैं। समाजवादी पार्टी का हिस्सा बनने से पहले फहाद कई आंदोलनों में भी हिस्सा ले चुके हैं। स्वरा भास्कर और फहाद की मुलाकात एक आंदोलन के दौरान ही जनवरी 2020 में हुई थी।

स्वरा भास्कर ने फहाद से की है कोर्ट मैरिज
फरवरी 2023 में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फहाद से कोर्ट मैरिज की। फहाद और स्वरा की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक है। स्वरा से शादी के बाद फहाद काफी लाइमलाइट में आ गए थे। दोनों की शादी में दिलचस्प बात यह रही है कि फहाद स्वरा से चार साल छोटे हैं। स्वरा भास्कर और फहाद एक छोटी प्यारी सी बच्ची के माता- पिता भी हैं।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में ठगे गए प्रशंसक, 10 हजार रुपये लेकर विक्रेताओं ने थमाई नकली टिकट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें