सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लिखी भावुक पोस्ट
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के लिए लिखा 'कभी-कभी लगता है कि आप हमें छोड़कर कहीं नहीं गए हैं। आप यहीं कहीं हैं। आप हमें देख रहे हैं। इसके बाद दूसरी सांस में दर्द जोर पकड़ता है। मन में सवाल आता है कि क्या मैं तुम्हें सचमुच फिर कभी नहीं देख पाऊंगी? क्या तुम्हारी हंसी बस एक गूंज बनकर रह जाएगी? तुम्हारी आवाज एक धुंधली याद में बदल जाएगी?'
यह खबर भी पढ़ें:
National Book Lovers Day: 'उमराव जान' से लेकर 'मोहल्ला अस्सी' तक, मशहूर किताबों पर आधारित हैं बॉलीवुड फिल्में
34 साल की उम्र में हुआ था सुशांत का निधन
आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा में अपने घर पर मृत पाए गए थे। उस वक्त उनकी उम्र 34 साल थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का निधन आत्महत्या करने से हुआ था। उनके अचानक निधन से पूरे देश में गम की लहर दौड़ गई थी।
सुशांत सिंह राजपूत ने पीके, काय पो छे!, राब्ता, छिछोरे और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों में काम किया।