फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बागी बनकर की बच्ची की मदद, कभी शादी के मंडप से भागे; सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में निभाए शानदार किरदार

Wed, 21 Jan 2026 07:20 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड के शानदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 21 जनवरी 1986 को जन्मे इस एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर हम उनके मशहूर किरदारों के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
1 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से थे, जो कम वक्त में अपने अभिनय की वजह से काफी मशहूर हुए थे। फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला था। 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। इन फिल्मों में उन्होंने इतनी बेहतरीन अदाकारी की कि ये किरदार यादगार बन गए। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आइए उनके मशहूर किरदारों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मन्नी- दिल बेचारा (2020)
फिल्म 'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत ने मन्नी नाम के एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया जो कैंसर सर्वाइवर और खुशमिजाज है। वह कैंसर पीड़ित किज्जी बसु (संजना सांघी) के प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म में वह किज्जी को मुश्किल दौर में जिंदगी जीने और खुश रहने के लिए प्रेरित करते हैं। दर्शकों ने इसमें सुशांत सिंह राजपूत के शांत अभिनय को पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
लखना- सोन चिरैया (2019)
'सोन चिरैया' में सुशांत सिंह राजपूत ने लखना नाम के एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो बागी तो हो गया है। हालांकि उन्हें बागी वाली जिंदगी पसंद नहीं आती है इसलिए वह सरेंडर करना चाहते हैं। फिल्म में जहां सभी बागियों का किरदार सख्त है वहीं सुशांत सिंह राजपूत का किरदार काफी नरम है। वह एक लड़की की मदद करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

4 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अनिरुद्ध पाठक- छिछोरे (2019)
फिल्म 'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत ने अनिरुद्ध पाठक का किरदार निभाया है। वह पहले एक इंजीनियरिंग छात्र होते हैं फिर एक पिता बन जाते हैं। जब उनका बेटा आत्महत्या करने की कोशिश करता है तो वह उसको अपनी कहानी सुनाते हैं। वह बताते हैं कि लोग उन्हें लूजर कहते थे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

शादी के मौके पर कृति सेनन को बहन पर आया प्यार, गाल चूमे और साथ में लगाए ठुमके

विज्ञापन

5 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : यूट्यूब
इमरान कुरैशी- ड्राइव (2019)
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'ड्राइव' में इमरान कुरैशी नाम के स्टंट ड्राइवर और चोर का किरदार निभाया था। इस डकैती ड्रामा में सुशांत सिंह राजपूत ने स्टंट और एक्शन किए थे। दर्शकों ने उनके इस अलग किरदार को खूब सराहा था। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज थीं। यह फिल्म 300 किलो सोने की डकैती पर आधारित थी। 
विज्ञापन

6 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मंसूर खान- केदारनाथ (2018)
फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत ने मंसूर खान का किरदार निभाया था। मंसूर खान एक पहाड़ी गाइड होता है। वह केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी पीठ पर ले जाता है। उसे एक ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है। 2013 में आई बाढ़ में वह लड़की को बचाने की कोशिश में अपनी जान दे देते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शिव कक्कड़, जीलान- राब्ता (2017)
फिल्म 'राब्ता' पुनर्जन्म और दो युगों के प्यार की कहानी है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने दो किरदार निभाए थे। एक शिव कक्कड़ और दूसरा जीलान। शिव कक्कड़ खुशमिजाज लड़का होता है, जो सारा सिंह (कृति सेनन) से प्यार करता है। जीलान एक योद्धा है। यह किरदार अतीत के युग का है। यह साईबा (कृति सेनन) का पति है। दोनों किरदारों में सुशांत प्यार और वादे निभाते हैं।

8 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एम.एस धोनी- एम. एस. धोनी (2016)
फिल्म 'एम. एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' क्रिकेटर एम.एस धोनी की बायोपिक है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने एम.एस. धोनी का किरदार निभाया था। अभिनेता ने धोनी के बचपन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक के सफर को बखूबी निभाया है। अभिनेता ने धोनी की चाल, बोलने के अंदाज और शांत स्वभाव को इस तरह से निभाया है, मानो वह धोनी ही हों। 

9 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज यूसुफ- पीके (2014) 
फिल्म 'पीके' में आमिर खान के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने इसमें सरफराज यूसुफ का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने एक शांत स्वभाव के लड़का का किरदार निभाया था, जिसे जग्गू (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है। एक गलतफहमी की वजह से वह अलग हो जाते हैं, हालांकि आखिर में दोनों मिल जाते हैं।

10 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान भट्ट- काई पो छे (2013)
फिल्म 'काई पो छे' में सुशांत सिंह राजपूत ने ईशान भट्ट का किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक क्रिकेटर होते हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ एक क्रिकेट एकेडमी शुरू करते हैं। अपना लक्ष्य पूरा करने में उन्हें कई दिक्कतें आती हैं। सुशांत सिंह का किरदार जुनूनी है। यह फिल्म उनके करियर की शुरुआती फिल्म थी।
विज्ञापन

11 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : यूट्यूब
रघु राम- शुद्ध देसी रोमांस (2013)
फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह राजपूत ने रघु राम का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है जो प्यार तो करता है लेकिन शादी से डरता है। उनके किरदार में आज के यूथ की झलक मिलती है। एक बार वह शादी के मंडप से भाग जाते हैं। बाद में वह एक आजाद ख्याल लड़की के प्यार में पड़ते हैं। जब लोगों को इस बारे में पता चलता है तो मुश्किल होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें