बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी में उन्होंने कई खास पल बिताए जिसकी झलकियां वह सोशल मीडिया पर दिखा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शादी से पहले के फंक्शन दिखाए गए हैं। उन्होंने एक और पोस्ट की है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।