साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबर आई है कि शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'कंगुवा: ए माइटी वैलिएंट सागा' की शूटिंग सूर्या ने पूरी कर ली है। जी, हां सूर्या ने फिल्म के लिए अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। वहीं उन्होंने इसके लिए अपने प्रशंसा भी व्यक्त की।
पोस्ट प्रोडक्शन में जुटे सूर्या
रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग पूरी करने के बाद सूर्या ने फिल्म का अंतिम परिणाम भी देखा, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए अपनी संतुष्टि और प्रशंसा जाहिर की। फिल्म के लिए लगातार काम करने के लिए सूर्या ने निर्देशक और तकनीकी टीम की भी प्रशंसा की। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद से प्रशंसकों का उत्साह बढ़ गया है। वहीं, इसके पोस्ट प्रोडक्शन में भी सूर्या सहायता कर रहे हैं। वे लगातार अपनी ओर से टीम के साथ काम कर रहे हैं।
Sahil Khan: 21 साल की लड़की से शादी कर साहिल खान ने फैंस को किया हैरान, लोगों को नहीं हो रहा यकीन
कब होगी फिल्म रिलीज
जैसे-जैसे पोस्ट-प्रोडक्शन खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म की रिलीज को लेकर उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, रिलीज की तारीख के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कंगुवा' 2024 की पहली छमाही में रिलीज होने वाली है।
Chiranjeevi: अमेरिका में प्रशंसकों ने किया चिरंजीवी का भव्य स्वागत, पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए मिला सम्मान
फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें 'कंगुवा' की तो फिल्म को शिवा ने लिखा और निर्देशित किया है। 'कंगुवा' का निर्माण ग्रीन स्टूडियो और यूवी क्रिएशंस द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है और संगीत देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जा रहा है। 'कंगुवा' के जरिए सूर्या और शिवा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सूर्या छह भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए दिशा पाटनी और बॉबी देओल अपना तमिल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी के अलावा जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, केएस रविकुमार और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Maharani 3: सोनी लिव ने जारी किया हुमा कुरैशी स्टारर शो ‘महारानी 3’ का ट्रेलर, फैंस में जागा उत्साह