फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में नहीं होगी गिरफ्तारी

Mon, 21 Jul 2025 12:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreyas Talpade Got Relief: मार्केटिंग स्कैम में फंसे श्रेयस तलपड़े को अब बड़ी राहत मिल गई है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyastalpade27
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने श्रेयस तलपड़े को एक सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में गिरफ्तारी से राहत दे दी है।

कोर्ट ने हरियाणा पुलिस को जारी किया नोटिस

विज्ञापन

इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने अभिनेता की ओर से दायर याचिका पर हरियाणा पुलिस और अन्य को नोटिस भी जारी किया।

तलपड़े और आलोक नाथ समेत 13 लोगों पर हुई थी एफआईआर
सोनीपत में एक सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की शिकायत पर अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ सहित 13 लोगों के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में सोनीपत के मुरथल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत सिंह ने कहा था कि शिकायत एक मल्टी-मार्केटिंग कंपनी के खिलाफ थी जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Ajith Kumar: कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे सुपरस्टार अजित कुमार, इस नेक काम के लिए हो रही वाहवाही

ये है पूरा मामला
दरअसल, एक सोसाइटी ने श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को अपना ब्रांड एंबेसडर बताकर चिटफंड स्कीम निकाली थी। जिस पर आरोप लगे थे कि 6 साल में दोगुना रकम देने का झांसा देकर 45 लोगों से 9.12 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। संचालकों ने एजेंट के तौर पर जुड़ने वालों को मैनेजर का पद देकर अन्य लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। करोड़ों रुपये हड़पने के बाद नवंबर में सोसाइटी के ऑफिस अचानक से बंद होने लगे। जिसके बाद पीड़ितों ने अलग-अलग जगह इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन कुछ नहीं हुआ। परेशान निवेशकों ने कोर्ट में अर्जी दायर की। जिसके बाद लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाने में फिल्म अभिनेताओं और संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें