फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख के चोटिल होने की अफवाहों के बीच CM ममता बनर्जी का पोस्ट, की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

Sat, 19 Jul 2025 10:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Injury Rumours: अभिनेता शाहरुख खान के चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पोस्ट शेयर कर चिंता जताई है।
विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'किंग' के सेट पर अभिनेता शाहरुख खान के चोट लगने की खबरें वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अभिनेता शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए और उपचार के लिए अमेरिका गए हैं। इस तरह के दावों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने शाहरुख की सेहत के प्रति चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ की है।

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी हुईं चिंतित
ममता बनर्जी ने आज शनिवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'शूटिंग के दौरान मेरे भाई शाहरुख खान को मस्कुलर इंजरी होने की खबरें मुझे चिंतित कर रही हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं'।

फैंस कर रहे किंग खान के लिए दुआ
शाहरुख खान के चोटिल होने की अफवाहों के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्टर अमेरिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे उपचार के लिए वहां गए हैं। मगर, अभिनेता की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अब तक इसे लेकर जारी नहीं किया गया है। सीएम ममता बनर्जी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर किंग खान के फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में ये निकला सच
इसी बीच अमर उजाला ने फिल्म 'किंग' से जुड़े एक सूत्र से जानकारी हासिल की, जिसने इन दावों को गलत बताया। सूत्र ने कहा, 'किसी को कोई चोट नहीं लगी। यह सब झूठ है। पता नहीं लोग बिना कन्फर्म किए कैसे ऐसी चीजें फैला रहे हैं।' उन्होंने आगे बताया, 'उस स्टूडियो में शूटिंग खत्म किए अब एक महीने से ऊपर हो चुका है। फिल्म की शूटिंग बढ़िया तरीके से हुई थी। कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं हुई न कोई चोट आई। हमने वहां 29 मई से 12 जून तक शूट किया और इसके बाद टीम महबूब स्टूडियो शिफ्ट हुई, जहां 24 जून को शूटिंग का आखिरी दिन था।’

‘किंग’ के सेट पर तो कुछ नहीं हुआ
सूत्र से जब पूछा गया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि शाहरुख को किसी और फिल्म के सेट पर चोट लगी हो? तो उन्होंने कहा, 'अगर शाहरुख को वाकई कोई चोट लगी भी है, तो वो फिल्म ‘किंग’ के सेट पर तो नहीं लगी है। खासकर गोल्डन टोबैको स्टूडियो में तो बिल्कुल भी नहीं। इस फिल्म के सेट पर तो अब तक कुछ नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें