फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘जूनियर’ और ‘मालिक’ का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? ‘सुपरमैन’ के सिमट गए कदम

Sat, 19 Jul 2025 10:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Junior-Maalik And Superman Box Office Collection:  फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज से पहले सिनेमाघर में कुछ फिल्में पहले से मौजूद हैं। यह फिल्में भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही हैं। जानिए, राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ और साउथ फिल्म ‘जूनियर’ ने बाॅक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है। 'सुपरमैन' का क्या हाल है? जानिए।

विज्ञापन
फिल्म 'जूनियर', 'मालिक' और 'सुपरमैन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में साउथ फिल्म ‘जूनियर’ भी थिएटर में रिलीज हुई। इस फिल्म को आज दूसरा दिन है। वहीं राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘मालिक’ को नौ दिन सिनेमाघर में पूरे हो चुके हैं। इनके अलावा एक हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद थी। जानिए, इन फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'जूनियर' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

साउथ फिल्म ‘जूनियर’ की धीमी कमाई 
कीर्ति रेड्डी, जेनेलिया डिसूजा और श्रीलीला के अभिनय से सजी फिल्म ‘जूनियर’ को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कमाई भी अब तक 2.81 करोड़ रुपये है। 

फिल्म 'मालिक' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
राजकुमार राव की ‘मालिक’ का कलेक्शन 
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने नौवें दिन में आकर लगभग 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.47 करोड़ रुपये है। फिल्म की जैसी हाइप रिलीज से पहले थी, उसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नहीं हुआ। फिल्म की कमाई हर दिन घटती ही जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट मानुषी छिल्लर हैं।
विज्ञापन

सुपरमैन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ हुई गायब 
फिल्म ‘सुपरमैन’ की कुल कमाई अब तक 37 करोड़ रुपये हुई। कल तक इसका कलेक्शन दिख रहा था। आठवें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मगर नौवें दिन का इसका कलेक्शन नजर नहीं आ रहा है। आज बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में हैं। यह फिल्म दूसरे दिन भी अच्छी कमाई करने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें