फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण सीजन 9: चर्चित शो के फाइनल सीजन में करण जौहर के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान? बोले- मैं आ रहा हूं

Mon, 12 Oct 2026 10:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Koffee With Karan season 9: करण जौहर का चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' का फाइनल सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस बार मेहमान बनकर सलमान खान भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
करण जौहर-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में चर्चित सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं। इस शो का नौवां सीजन जल्द शुरू होगा, जो कि फाइनल सीजन भी है। यह सीजन काफी खास है। पहली वजह है कि 'कॉफी विद करण सीजन 9' में सलमान खान मेहमान बनकर पहुंचेंगे। शो का प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान की झलक दिखी है।

विज्ञापन
Trending Videos

करण के शो में भाईजान करेंगे धमाका
करण जौहर के चर्चित शो का यह फाइनल सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। हमेशा की तरह इस बार भी कई सेलेब्स करण जौहर के शो में मेहमान बनकर आएंगे और अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से साझा करेंगे। मगर, सबसे खास होगी सलमान खान की उपस्थिति। करण जौहर ने शो का प्रोमो शेयर किया है। इसमें सलमान खान नजर आए हैं और खुद कहते दिखे हैं कि वे करण के शो में आ रहे हैं।

सलमान खान बोले- 'मैं आ रहा हूं'
करण जौहर के शो को और भी खास बनाने के लिए भाईजान शिरकत करेंगे। सामने आए 'कॉफी विद करण सीजन 9' प्रोमो में सलमान खान की झलक दिखी है। इसमें वे कहते दिखे हैं, '...तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण'। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि 14 अक्तूबर को हमारे साथ देखिए 'कॉफी विद करण'। हालांकि, प्रोमो में यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान खान पहले मेहमान बनकर आएंगे या इस सीजन के आखिरी एपिसोड में आएंगे। 

करण जौहर के शो को मिलेगी बंपर ओपनिंग
सलमान खान अगर पहले एपिसोड में आएंगे तो जाहिर है कि यह करण के शो की बंपर ओपनिंग साबित होगी। टीआरपी के रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं। सलमान खान की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। पूरी संभावना है कि सलमान खान वाले एपिसोड में दर्शक खूब दिलचस्पी लेंगे। 
 
विज्ञापन

सलमान पहले भी आ चुके हैं करण के शो में
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान को कॉफी विद करण के काउच पर बैठे देखा जाएगा। वे पहले भी दो बार शो में पहुंच चुके हैं। एक बार अपने पिता सलीम खान के साथ और दूसरी बार भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ। सलमान खान ने तब भी अपनी जिंदगी को लेकर काफी दिलचस्प किस्से साझा किए थे। उनकी बातों पर खूब सनसनी मची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें