विजय देवरकोंडा-विजय-रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
मुख्यमंत्री विजय के घर पहुंचे रश्मिका-देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें मुलाकात की झलकिया हैं। एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा और मुख्यमंत्री विजय एक-दूसरे से गर्मजोशी से गले मिल रहे हैं। एक तस्वीर में थलापति को रश्मिका और देवरकोंडा के साथ पोज देते देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में तीनों चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
विजय देवरकोंडा-विजय-रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
थलापति ने किया कपल का स्वागत
पोस्ट के साथ विजय देवरकोंडा ने कैप्शन लिखा है, 'प्यारे थलापति विजय सर के साथ बहुत ही शानदार समय बिताया। दिन भर की थकान के बावजूद, उन्होंने बहुत प्यार से हमारा स्वागत किया। जिंदगी, काम और दुनिया के बारे में अपनी निजी बातें साझा कीं'।
देवरकोंडा ने लिखा- 'अगली मुलाकात तक खूब प्यार और सम्मान'
विजय देवकरोंडा ने आगे लिखा है, 'बस एक मुलाकात और सर मेरे पसंदीदा बन गए। अगली मुलाकात तक, मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और खूब सम्मान'। तीनों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मुलाकात काफी खास रही है।
क्या बोले नेटिजंस?
इस खुशनुमा मुलाकात पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विजय से विरोश की मुलाकात'। बता दें कि फैंस विजय देवरकोंडा और रश्मिका को 'विरोश' कहते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब दोनों विजय मिले'। एक यूजर ने लिखा है, 'राउडी विजय की थलापति विजय से मुलाकात'। एक यूजर ने लिखा है, 'तीन स्टार्स एक फ्रेम में। वाह क्या बात है'।