डीसी स्टूडियोज की नई फिल्म ‘सुपरगर्ल’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर-ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। एक्शन से भरपूर इस टीजर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। जानिए, ‘सुपरगर्ल’ के टीजर में क्या कुछ खास दिखा?
सुपरगर्ल बनीं मिली एल्काॅक
टीजर-ट्रेलर की शुरुआत एक आम टीनएज लड़की से होती है, जिसकी जिंदगी काफी अस्त-व्यस्त है। लेकिन परिस्थिति कुछ ऐसी बनती हैं कि उसे अपनी सुपरपावर का इस्तेमाल करना पड़ता है, बुरे लोगों से दुनिया को बचाना पड़ता है। इस काम में उसकी मदद एक अनजान लड़की भी करती है। फिल्म ‘सुपरगर्ल’ को क्रेग गिलेस्पी ने निर्देशित किया है।