फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस’ के वीकएंड वार पर होगा धमाल, वरुण धवन-जान्हवी कपूर समेत आ रहे ये एक्टर्स; देखें प्रोमो

Sat, 27 Sep 2025 09:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun-Janhvi In Bigg Boss 19: आज शनिवार से बिग बॉस 19 का वीकएंड वार शुरू हो रहा है। इसबार प्रतियोगियों से मिलने आ रहे हैं वरुण धवन और जान्हवी कपूर। इतना ही नहीं ये एक्टर्स भी कर रहे शिरकत। जानें...

विज्ञापन
वरुण धवन और जान्हवी कपूर बिग बॉस 19 में - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 के वीकएंड वार का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से होता है, क्योंकि इस दिन सभी प्रतियोगियों के रिपोर्ट कार्ड पेश किए जाते हैं। हालांकि, इस बार के वीकएंड वार में आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के स्टारकास्ट वरुण धवन और जान्हवी कपूर धमाल मचाने आ रहे हैं। इसका प्रोमो में जारी कर दिया गया है। चलिए देखते हैं क्या है पूरी खबर।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर लगाएंगे तड़का

विज्ञापन

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 को शुरू हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं। शो में हर हफ्ते वीकएंड वार होता है, जिसमें शो होस्ट आकर प्रतियोगियों को सबक सिखाते हैं। इस हफ्ते के वीकएंड वार में जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर आ रहे हैं। शो का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शो होस्ट सलमान खान कह रहे हैं, ‘इस बार बिग बॉस में आपके लिए वाइल्ड सरप्राइजेज इंतजार कर रहे हैं।’ फिर दिखता है कि फिल्म के सभी स्टारकास्ट एक-एक करके दिखते हैं। 
 


ये एक्टर्स बढ़ाएंगे शो का पारा
आज शनिवार से शुरू हो रहे बिग बॉस 19 का ये वीकएंड वार बहुत दिलचस्प होने वाला है। शो में वरुण-जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल भी पधार रहे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीकएंड सिर्फ शो के कंटेस्टेंट्स के लिए ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी खास होने वाला है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Box Office: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘ओजी’ की रफ्तार, लाखों में सिमटी ‘होमबाउंड’; जानें कलेक्शन


वरुण-सान्या को देख चौंके फैंस

प्रोमो में दिखता है कि वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं, जिन्हें देख सभी कंटेस्टेंट शरमा जाते हैं। साथ ही सलमान खान भी अपनी आंखें बंद कर लेते हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म?
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2 अक्तूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें